फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Those who touched my feet stabbed me in the back: Navjot Kaur

जो पैरों को हाथ लगाते थे, उन्होंने ही पीठ में छुरा घोंपा: नवजोत कौर

Tue, 09 Dec 2025 08:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Those who touched my feet stabbed me in the back: Navjot Kaur
पटियाला। कांग्रेस से सस्पेंड किए जाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने पटियाला स्थित अपनी रिहायश पर मीडिया से रूबरू होकर कहा कि यह कार्रवाई उस पंजाब कांग्रेस प्रधान की ओर से की गई जिनकी खुद कोई वैधता नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई नोटिस पहले भी जारी किए जा चुके हैं और राणा गुरजीत सिंह भी इसी तरह के नोटिस लेकर घूमते रहे हैं।
विज्ञापन

सिद्धू ने बताया कि उनकी दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ बातचीत चल रही है और राष्ट्रीय कांग्रेस के 90 फीसदी जबकि पंजाब कांग्रेस के 70 फीसदी नेता उनके समर्थन में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह चोरों का साथ नहीं देंगी और कुछ लोग पूरे पंजाब कांग्रेस को बर्बाद करने की कोशिश में हैं। सिद्धू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा पर गैंगस्टर के साथ साठ-गांठ के आरोप लगाते हुए कहा कि जो कभी उनके पैरों को हाथ लगाते थे उन्हीं ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा। उन्होंने नोटिस का जवाब देने के लिए सभी सबूत मांगे जाने पर कहा कि वह और उनके पति किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। इसके अलावा उन्होंने राज्यपाल से शिवालिक पहाड़ियों की जमीनों पर कब्जों का मामला भी उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed