{"_id":"626973c95e0d9d29eb3a6871","slug":"those-who-robbed-the-petrol-pump-on-tarn-taran-road-were-identified-amritsar-news-pkl448939584","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन रोड पर पेट्रोल पंप पर लूट करने वालों की पहचान हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन रोड पर पेट्रोल पंप पर लूट करने वालों की पहचान हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। बी डिवीजन थानाक्षेत्र के इलाके तरनतारन रोड पर स्थित मुरब्बे वाली गली के बाहर नैय्यर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद लुटेरों की पहचान की। पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने वालों में पेट्रोल पंप का एक पूर्व कर्मचारी और पुराने पेट्रोल पंप के मालिक के पास काम करने वाला एक कारिंदा शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
पेट्रोल पंप मालिक सिमरनपरीत सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले ही उन्होंने तरनतारन रोड पर पेट्रोल पंप खरीद कर इसकी शुरुआत की थी। सोमवार रात को उनके एक कर्मचारी ने फोन पर उन्हें वारदात की जानकारी दी। कर्मी के मुताबिक रात के समय तीनयुवक पेट्रोल पंप पर आए और दातर और पिस्तौल दिखाकर 42 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मौके की सीसीटीवी की जांच के बाद आरोपियों की पहचान ईशर सिंह नगर निवासी दीप सिंह, तरनतारन निवासी अमृत सिंह और रवि के तौर पर करने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपियों की पहचान के बाद सामने आया कि तीन आरोपियों से एक पेट्रोल पंप के पूर्व कर्मचारी रह चुका है। पेट्रोल पंप मालिक ने बताया कि आरोपी दीप सिंह को हेराफेरी करने के चलते दो महीने पहले नौकरी से निकाला था। एक अन्य अमृत सिंह पेट्रोल पंप के पुराने मालिक के साथ काम करता था। बी डिवीजन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, उम्मीद है कि जल्द ही वे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।