फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The viral video has tarnished the image of not only Gurunagari but also Punjab: Jathedar Haripura

वायरल वीडियो ने गुरुनगरी ही नहीं, पंजाब की छवि धूमिल की : जत्थेदार हरिपुरा

Thu, 23 Oct 2025 09:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 23 Oct 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
The viral video has tarnished the image of not only Gurunagari but also Punjab: Jathedar Haripura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। गुरुनगरी की चरमराई सफाई व्यवस्था पर विदेश से आने वाले पर्यटकों की ओर से शहरवासियों को सीख देने के लिए कूड़ा-करकट उठाने की वायरल वीडियो के बाद राजनीति गलियारे में सियासत गरमा गई है। शिअद के कौमी मीत प्रधान जत्थेदार स्वर्ण सिंह हरिपुरा ने कहा कि नगर निगम मेयर समेत अफसरों की लापरवाही से गुरुनगरी कचरा सिटी बन कर रह गई है। बिना किसी योजना के शहर के विकास प्रोजेक्ट और सफाई व्यवस्था चल रही है न विधायकों की अफसरों पर कोई लगाम है और न अफसरों के आगे सफाई मुलाजिमों पर। हालात हैं कि विदेशों से श्री हरिमंदिर साहिब आने वाले पर्यटकों को कूड़ा-करकट उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कारण गुरुनगरी ही नहीं पूरे पंजाब की छवि विदेशों में धूमिल हो चुकी है। सरकार को सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर सर्किल इंचार्ज अमरजीत सिंह पंजवड़, वरिंदर सिंह, प्रभनेक सिंह, पूर्व पार्षद जगचान्न सिंह, इकबाल सिंह पसरीचा, प्रभनेक सिंह गिल, संदीप जोशी, एडवोकेट अरविंदर कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed