{"_id":"68b6f970685c1fb1f006b4f6","slug":"the-tents-on-the-roofs-of-the-houses-also-started-toppling-people-were-helpless-amritsar-news-c-59-1-asr1003-113966-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: ग्राउंड रिपोर्ट... \nघरों की छत पर लगे टेंट भी उखड़ने लगे, लोग लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: ग्राउंड रिपोर्ट... घरों की छत पर लगे टेंट भी उखड़ने लगे, लोग लाचार
विज्ञापन
-सोमवार रात से ही लगातार हो रही बारिश, शहरी इलाकों में भी कई फीट तक पानी पहुंचा
-- -
गग्गोमहल से हरीश शर्मा
अमृतसर। लगातार जारी बारिश ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। करीब 100 गांवों में पानी भर गया है। गग्गोमहल गांव भी इनमें शामिल है। कहीं-कहीं आठ से दस फीट तक पानी भर गया है। यहां हालात ऐसे हैं कि लोगों ने घरों की छत पर जो टेंट लगाए थे, अब वह भी उखड़ने लगे हैं। ऐसे ही हालात रमदास व अजनाला में भी हैं। प्रशासन और अन्य समाजसेवी संस्थाओं की ओर से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। बावजूद इसके बारिश के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग लाचार हैं। बहुत से स्थानों तक मदद भी नहीं पहुंच पा रही है।
रास्ते में लगे पेड़ भी गिरे, सड़कें बहीं लगातार हो रही बारिश के कारण हालात इतने बदतर होते जा रहे हैं कि एक तरफ दरिया का पानी आने के कारण सभी रास्ते पूरी तरह से डूब चुके हैं। यहां तक सड़कें भी पूरी तरह से पानी में बह चुकी हैं। इतना ही नहीं अजनाला के गांव घोन्नेवाल में तेज आंधी और बारिश के कारण रास्ते में लगे पेड़ गिरने से रास्ते भी अवरुद्ध हो गए हैं। इस कारण लोगों तक मदद पहुंचाने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
बाढ़ में जान गंवाने वाले युवक के परिवार को दी आर्थिक सहायता
बीते दिनों अजनाला इलाके में पानी के बहाव में जान गंवाने वाले युवक के परिवार वालों को विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल की ओर से मंगलवार को चार लाख रुपये का चेक देकर आर्थिक सहायता की गई। इसके अलावा आम लोगों की ओर से भी लगातार भगवान के समक्ष अरदास की जा रही है ताकि बारिश बंद हो सके और दरिया के पानी का स्तर कम हो।
विज्ञापन
100 के करीब गांव सहित शहरी इलाकों में भी पानी घुस चुका है। सोमवार रात से ही हो रही लगातार बारिश ने मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ा दी हैं, जिसका नतीजा है कि
संवाद