फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The teenager to stop chasing the girl, hence the murder

लड़की का पीछा करने से रोकता था किशोर, इसलिए की हत्या

Tue, 17 Aug 2021 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
The teenager to stop chasing the girl, hence the murder
अमृतसर। सीमांत थाना घरिंडा के तहत आने वाले गांव खुर्मनियां के 16 वर्षीय किशोर युवराज सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने 12 हजार रुपये और लड़की के विवाद में 14 अगस्त को युवराज की गला दबाकर हत्या कर दी थी। युवराज आरोपियों को एक लड़की का पीछा करने से रोकता था, इसके अलावा उधार दिए 12 हजार रुपये भी मांग रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नारली गांव के सुखराज सिंह उर्फ काली, भंगाली खुर्द गांव के गुरकमलप्रीत सिंह उर्फ कमल तथा मृतक युवराज के गांव खुर्मनियां के रहने वाले राजिंदर सिंह उर्फ राजा के रूप में की है। डीएसपी अटारी गुरप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस के पास सूचना थी कि युवराज हत्याकांड के आरोपी एक निजी वाहन से शहर छोड़ने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को दोपहर हलके की नाकेबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि कुछ समय पहले उन्होंने एक मोबाइल फोन खरीदा था। इसके लिए उन्होंने 12 हजार रुपये युवराज से लिए थे, जो अब वह बार-बार वापस लौटाने की मांग कर रहा था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि हत्यारोपी सुखराज सिंह गांव की एक लड़की का पीछा करता था, जिसे लेकर युवराज अकसर उन्हें रोकता था। इसके बाद इन लोगों ने साजिश के तहत 14 अगस्त 2021 को योजनाबद्ध तरीके से युवराज को घर से बाहर बुलाया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed