फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The sycophants made Akali Dal the party of the Badal family: Daduwal

चापलूसों ने बना दिया अकाली दल को बादल परिवार की पार्टी: दादूवाल 

Thu, 28 Jul 2022 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
The sycophants made Akali Dal the party of the Badal family: Daduwal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बाबा बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि अकाली दल कुर्बानी वाले इतिहास की पंथक पार्टी थी। जिसे अकाली दल के चापलूस नेताओं ने सिर्फ बादल परिवार की पंजाबी पार्टी बनाकर रख दिया है। पार्टी नेता हमेशा ही पंथ के लिए कुर्बानी को पहल देते रहे हैं। परंतु बादल परिवार ने अपने हितों के लिए पंथक रिवायतों को ही तहस नहस कर दिया है। यही कारण है कि अकाली दल का बादल ग्रुप चुनावों में यहां बड़ी हार को प्राप्त हुआ वहीं पंथक गलियारे में भी इसका असर कम हो गया है। पार्टी के नेताओं के अंदर नेतृत्व को लेकर काफी रोष है। यही कारण है कि समय समय पर नेता बगावत करते रहते है। दादूवाल ने कहा कि पार्टी में नेतृत्व को लेकर जो हालात बन गए हैं। उससे प्रतीत हो रहा है कि जल्दी ही पार्टी में बगावत उठेगी। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल से पहले जत्थेदार सुरमुख सिंह झब्बाल और मोहन सिंह तुड़ जैसे नेता भी अकाली दल के अध्यक्ष रह चुके हैं। जिनका नाम आज भी अकाली नेता गर्व से लेते हैं। परंतु बादल परिवार ने पंथक पार्टी को यहां अपनी पारिवारिक पार्टी बना लिया है। वहीं पार्टी को पंथक की जगह सिर्फ पंजाबी पार्टी बनाकर रख दिया है। जल्द ही सही पंथक सोच वाले अकाल नेता जैसे पहले पार्टी छोड़ कर बादल ग्रुप से बाहर आ गए थे भविष्य में पार्टी के बहुत सारे नेता अकाली दल बादल को छोड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed