{"_id":"669e72df6769c71cde0f1c99","slug":"the-robbers-fled-after-snatching-mobile-and-bike-amritsar-news-c-59-1-asr1003-107118-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: लुटेरे मोबाइल व बाइक छीन हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: लुटेरे मोबाइल व बाइक छीन हुए फरार
Mon, 22 Jul 2024 08:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 22 Jul 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शहर में अलग-अलग जगहों से बाइक सवार लुटेरों आम लोगों को जान से मारने की डर दिखाकर मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल छीन कर फरार हो गए। दो अलग-अलग केसों में पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
फिलहाल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। थाना सी डिवीजन पुलिस को दी शिकायत में जौड़ा पीपल निवासी रविजोत सिंह ने बताया कि वह गत दिवस अपने घर से गुरुद्वारा शहीदां साहिब में माथा टेकने के लिए गया था। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात मोटर साइकिल सवार लुटेरे आए और उससे उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
इसी तरह थाना मजीठा रोड पुलिस को दी शिकायत में ग्रीन फील्ड निवासी पुनीत आनंद ने बताया कि गत दिवस करीब सवा 11 बजे वह अपने नौकर मनदीप के साथ अपनी दुकान से कूड़ा एकत्रित करके अपनी एक्टिवा पर सवार होकर कूड़ा डंप के नजदीक गुरु गोबिंद सिंह चौक मजीठा रोड पर गया था। जब वह कूड़ा डंप में फेंकने लगा तो दो नकाबपोश लुटेरे मोटर साइकिल पर आए और उसकी एक्टिवा छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।