फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The new building of Gurudwara Sri Darbar Sahib Dera Baba Nanak dedicated to the Sangat, the historical place of the first Patshah

पहले पातशाह के इतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब डेरा बाबा नानक की नई इमारत संगत को अर्पित

Wed, 23 Feb 2022 09:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 09:16 PM IST
विज्ञापन
The new building of Gurudwara Sri Darbar Sahib Dera Baba Nanak dedicated to the Sangat, the historical place of the first Patshah
अमृतसर। पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के साथ संबंधित एतिहासिक स्थान गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब डेरा बाबा नानक की तैयार की गई नई इमारत बुधवार को पंथक रिवायतों के मुताबिक संगत को अर्पित कर दी गई। गुरुद्वारा साहिब की नवनिर्मित इमारत में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश करने के मौके पर धार्मिक दीवान सजाए गए और बड़ी संख्या में पंथक शख्सियतें समागम में शामिल हुईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि पहले पातशाह के साख संबंधित यह एतिहासिक स्थान सिख धर्म में बड़ा महत्व रखता है। मौजूदा समय में गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब पाकिस्तान का रास्ता खुलने से पूरे विश्व की संगत यहां नतमस्तक होने के लिए पहुंच रहीं हैं। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी संगत की सहुलियत के लिए वचनबद्ध है और इसके तहत ही गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत तैयार की गई है। एडवोकेट धामी ने गुरुद्वारा साहिब की कारसेवा करवाने के लिए बाबा सेवा सिंह खडूर साहिब वालों का धन्यवाद करते हुए उनकी पंथक सेवाओं की सराहना की। समागम के दौरान कारसेवा खडूर साहिब के मुखी बाबा सेवा सिंह ने कारसेवा समय सहयोग करने वाली और पहुंची संगतों तथा प्रमुख शख्सियतों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अलग-अलग शख्सियतों को गुरु बख्शीश सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में एतिहासिक खूह, जहां श्री गुरु नानक देव जी आकर विराजमान हुए थे, की कारसेवा भी शुरू की गई। इस अवसर पर सिंह साहिब ज्ञानी गुरमिंदर सिंह, एक्टिंग कमेटी सदस्य गुरिंदरपाल सिंह गोरा, अकाली नेता रविकरण सिंह काहलों, एसजीपीसी सदस्य भगवंत सिंह सियालका भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed