फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The network of Khalistan Movement was running from Amritsar

बड़ा खुलासा: अमृतसर से चलाई जा रही थी पंजाब में खालिस्तानी मूवमेंट, जालंधर पुलिस ने पकड़े दो आरोपी

Fri, 09 Sep 2022 10:33 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Fri, 09 Sep 2022 10:33 PM IST
सार

पिछले कुछ समय से पंजाब के कई जिलों में खालिस्तान के झंडे लगाए जा रहे हैं। कई जगह पर काले रंग से खालिस्तान के नारे दीवारों पर लिखे जा रहे हैं। शिमला से लेकर हरियाणा और पंजाब में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
The network of Khalistan Movement was running from Amritsar
जालंधर में पूर्व सीएम बेअंत सिंह की प्रतिमा के कांच पर लिखे नारों पर पोती गई कालिख। - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर और पंजाब के अन्य हिस्सों में अलगाववादी नारे लिखने की खालिस्तानी मूवमेंट कहीं और से नहीं बल्कि अमृतसर से चल रही थी। इसका भंडाफोड़ जालंधर पुलिस ने गुरुवार को अमृतसर से गिरफ्तार दो युवकों से पूछताछ के बाद किया है। अमृतसर पुलिस की नाक के तले सब कुछ चल रहा था मगर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुप्तचर एजेंसियों तक को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। जालंधर पुलिस की ओर से अमृतसर से गिरफ्तार दो आरोपियों के बाद अब दोनों जिलों की पुलिस तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए जुट गई है। 

विज्ञापन


पिछले कुछ समय से पंजाब के कई जिलों में खालिस्तान के झंडे लगाए जा रहे हैं। कई जगह पर काले रंग से खालिस्तान के नारे दीवारों पर लिखे जा रहे हैं। शिमला से लेकर हरियाणा और पंजाब में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी, मगर ये आरोपी अमृतसर के निकले। इनके तार विदेश से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

सीएम के दौरे से पहले जालंधर में लिखे गए थे अलगाववादी नारे

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 28 अगस्त को जालंधर आए थे, तब पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की मूर्ति के बाहर लगाए गए शीशे के फ्रेम पर खालिस्तान के नारे लिखे गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री के फोटो पर भी इसी तरह के नारे लिखे थे। थाना नई बारादरी जालंधर में इस संबंध में केस दर्ज किया गया। जालंधर पुलिस के डीसीपी जसकरणजीत सिंह तेजा के निर्देशों पर पुलिस की जांच अमृतसर तक पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने अमृतसर में रहने वाले 33 साल के रमन, सोनू उर्फ सेमा निवासी बाबा दीप सिंह कॉलोनी फतेहगढ़ चूड़ियां रोड को गिरफ्तार किया। मामले का तीसरा आरोपी हरगुन सिंह निवासी डेरा बाबा भूरी वाला तरनतारन रोड अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है।

 
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में चल रही जांच के दौरान सामने आया है कि ये तीनों विदेश में रहने वाले लखविंदर सिंह निवासी जेठूवाल के कहने पर काम कर रहे थे। पुलिस ने लखविंदर सिंह के घर में भी दबिश दी। जहां से पुलिस को खालिस्तान से संबंधित सामग्री बरामद हुई है। वहां से लखविंदर सिंह के एक रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया गया था। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। लखविंदर सिंह विदेश से फंडिंग कर रहा है। इस मामले में कुछ और लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिसके बारे में पुलिस जांच चल रही है। इससे पहले पुलिस की ओर से हथियार, गोली सिक्का, विस्फोटक पदार्थों के साथ अमृतसर और आसपास के इलाकों से आतंकवादी व आईएसआई एजेंट और स्लीपर सेल गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अमृतसर पुलिस ने अब मामले में काम करवाने वाले पंजाब में स्थित आका की तलाश की जा रही है। खासकर बब्बर खालसा और केसीएफ के साथ संबंध रखने वाले पुराने लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed