फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The girl cheated 38 lakh rupees on the pretext of taking her abroad

विदेश ले जाने का झांसा देकर युवती ने ठगे 38 लाख रुपये

Thu, 29 Sep 2022 04:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
The girl cheated 38 lakh rupees on the pretext of taking her abroad
गुरदासपुर। थाना कलानौर पुलिस ने विदेश जाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोप में युवती सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस इनकी तलाश में है। आरोपियों के खिलाफ मामला डीएसपी कलानौर की जांच के बाद दर्ज किया गया है। पूर्ण सिंह निवासी शहूरकलां ने बताया कि उनका बेटा गुरदेव सिंह अमेरिका में रहता है। उन्होंने बेटे का रिश्ता 2019 में रमनदीप कौर निवासी छिछरां, थाना भैणी मियां खां के साथ किया था।
विज्ञापन

रिश्ता होने के बाद आरोपी रमनदीप कौर के भाई जमशेर सिंह, ताया के बेटे हरमनजीत सिंह व मामा के बेटे जगदीप सिंह ने रमनदीप को विदेश भेजने के नाम पर उनसे, उनके बेटे गुरदेव सिंह व दामाद सतनाम सिंह से कुल 68 लाख 5 हजार रुपये ऐंठ लिए। अब रमनदीप ने रिश्ता तोड़ दिया है। आरोपियों ने उन्हें 29 लाख 90 हजार 684 रुपये लौटाए हैं, लेकिन बाकी 38 लाख 15 हजार 316 रुपये न लौटाकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed