{"_id":"6389d27e43b875f1ed275f50cc7fac0a","slug":"the-dc-in-markets-took-stock-of-paddy-procurement-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने मंडियों में धान खरीद प्रबंध का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने मंडियों में धान खरीद प्रबंध का जायजा लिया
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 21 Oct 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी कमिश्नर रवि भगत ने सोमवार को मजीठा और जयंतीपुर की दाना मंडियों के प्रबंध का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने मंडी में धान से भरी बोरियों के तोल की जांच की।
उन्होंने धान खरीद और लिफ्टिंग संबंधी त्रुटियां पाए जाने पर खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को काम में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए है। डीसी ने कहा कि आढ़तियों और धान बेचने आए किसानों को किसी किस्म की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान उन्होंने धान की खरीद संबंधी किसानों की शिकायतों पर खरीद प्रबंधों का जायजा लिया।
डीसी ने मंडी में शैलरों में गए माल की जानकारी भी मांगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का धान बरसात में मंडियों में खराब हो गया था। उनको मुआवजे के लिए उचित प्रबंध करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
इस मौके पर नायब तहसीलदार गुरवरियाम सिंह, हरमनदीप सिंह, इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, अमनदीप सिंह, कुलवंत सिंह, नरिंदर सिंह सोहिया, कुलदीप सिंह काहलो, संत प्रकाश सिंह, अनूप सिंह संधू, नानक सिंह और पलविंदर सिंह मौजूद थे।