फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Tension erupts in Bhilowal village after two groups clash, police station surrounded

Amritsar News: भीलोवाल गांव में दो गुटों के बीच मारपीट के बाद तनाव, थाने का घेराव

Sun, 05 Oct 2025 08:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Tension erupts in Bhilowal village after two groups clash, police station surrounded
-गुरलाल सिंह की गिरफ्तारी का विरोध, पगड़ी उतारने पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

-गुरु वाल्मीकि एकता धर्म समाज व वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी ने लगाया जाम
---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भीलोवाल गांव में शनिवार रात दो गुटों के बीच मारपीट के बाद तनाव फैल गया। इस घटना के बाद गुरु वाल्मीकि एकता धर्म समाज के मुख्य सेवक बूटा सिंह और पवन वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी के पंजाब अध्यक्ष सरवन सिंह गब्बर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने लोपोके थाने का घेराव कर सड़क जाम कर दी।
नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गुरलाल सिंह को पूरी तरह से अवैध तरीके से हिरासत में लिया और उनकी पिटाई की जबकि उनका इस मारपीट से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने कहा कि गुरलाल सिंह को थाने में बेवजह परेशान किया गया और उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सरपंच जसपाल सिंह, नरिंदर सिंह नैना और अंग्रेज सिंह समेत अन्य नेताओं ने बताया कि जब गुरलाल सिंह का भाई गुरमेज सिंह उसे छुड़ाने थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बदसलूकी की और उसकी पगड़ी उतार दी। इस अपमानजनक कृत्य के विरोध में ग्रामीणों ने घेराव किया और पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज करने की मांग, पुलिस ने कहा- वर्दी फाड़ी
नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। लोपोके थाने की पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि वे झगड़े की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। वहां गुरलाल सिंह ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए वर्दी फाड़ दी और पगड़ी उतार दी। इसलिए उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed