फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Tarn Taran foreign birds eight dead birds recovered

तरनतारन में विदेशी पक्षियों का शिकार करते दो काबू, आठ मृत पक्षी बरामद

Thu, 28 Jan 2021 06:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Tarn Taran foreign birds eight dead birds recovered
तरनतारन। हरिके पत्तन बर्ड सेंक्चुरी में विदेशी पक्षियों का शिकार कर रहे दो युवकों को वन्य विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से हेडडगीज प्रजाति के आठ मृत पक्षी बरामद किए गए हैं। आरोपियों को पट्टी की अदालत में पेश कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला वन्य अधिकारी नलिन यादव ने बताया कि विभाग के गार्ड तेजिंदर सिंह की अगुवाई में कंबो क्षेत्र में बोट के माध्यम से गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान दो संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई। उनके कब्जे से प्लास्टिक की छोटी बोरियां मिलीं। उसमें हेडडगीज प्रजाति के आठ मृत पक्षी थे। आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह, बलकार सिंह निवासी गांव पूपेवाल थाना मक्खू (फिरोजपुर) के रूप में हुई है। नलिन यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जंगली जीव सुरक्षा एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed