{"_id":"571fa24c4f1c1bae3da92126","slug":"swach-bharat-abiyan-cleane-bus-stand-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्वच्छता अभियान का सच : खुद कूड़ा फैला कर लगाया झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान का सच : खुद कूड़ा फैला कर लगाया झाड़ू
ब्यूरो,अमर उजाला/कपूरथला
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
कपूरथला के बस स्टैंड पर गलव्ज पहने एसएसपी विजिलेंस अल्का मीणा, काउंसिल अध्यक्ष अमृतपाल कौर व अन्य के सामने एक सफाई सेवक नंगे हाथों से कूड़ा उठाकर रेहड़ी में डालता हुआ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस विभाग जालंधर की ओर से कपूरथला बस स्टैंड पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नगर काउंसिल और पीआरटीसी प्रशासन कपूरथला ने बस स्टैंड को चकाचक बनाने के लिए सुबह छह बजे ही पूरी सफाई करवा दी, जबकि समारोह दस बजे होना था। कार्यक्रम में एसएसपी अल्का मीणा मुख्य अतिथि थीं। अभियान महज दो मिनट का रहा, वह भी हाइजेनिक तरीके से केवल फोटो सेशन के लिए। पहले गंदगी फैलाई गई और फिर गलव्ज पहनकर झाड़ू लगाना शुरू कर दिया।
दो मिनट के इस अभियान के बाद एक सफाई कर्मी ने हाथों से कूड़ा उठाकर रेहड़ी में डाला और स्वच्छ भारत अभियान हो गया। समारोह के लिए नगर काउंसिल के लगभग 25 कर्मचारियाें को शहर के 20 प्वाइंटों से हटाकर सुबह छह बजे बस स्टैंड की सफाई के लिए लगाया गया था। इस बारे में एसएसपी अल्का मीणा ने कहा कि सभी को हाइजेनिक तरीके से सफाई करनी चाहिए।
अगर नगर काउंसिल सफाई कर्मियों को संसाधन मुहैया नहीं करवा रही है तो वह उन्हें इसकी व्यवस्था करने के लिए कहेंगी। नगर काउंसिल की अध्यक्ष अमृतपाल कौर वालिया ने कहा कि 20 प्वाइंट से हटाकर कर्मचारियों को सुबह लगाने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वैसे कर्मियों की कमी है, इस वजह से एडजेंस्टमेंट की हो सकती है। वह इसके बारे में पता करेंगी। संसाधनों के बारे में उन्होंने फंड न होने की बात कही।
विज्ञापन
इस दौरान पीआरटीसी के जीएम एचएस ढिल्लों, काउंसिल अध्यक्ष अमृतपाल कौर वालिया, काउंसिल उपाध्यक्ष हरदयाल सिंह झीता, इंस्पेक्टर विजिलेंस मदन लाल, इंस्पेक्टर दविंदर प्रसाद, एसआई सुरजीत सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह रीडर, एएसआई सुखदेव सिंह, एचसी अजमेर सिंह, एचसी हरविंदर सिंह, एचसी कुलवंत सिंह, एचसी कुलविंदर सिंह, एसएस गुरदयाल सिंह, मुख्य मुंशी निरवैर सिंह, पार्षद धर्मपाल महाजन, पार्षद गगन पासी और ईओ एसके अग्रवाल मौजूद थे।