फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   suspend, ASI, five, days, remand

बर्खास्त एएसआई रंजीत सिंह पांच दिन की रिमांड पर

Sat, 30 Jan 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 30 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
 suspend, ASI, five, days, remand
शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार किए डीआरआई से बर्खास्त एएसआई रंजीत सिंह को अजनाला पुलिस ने शनिवार अजनाला सीजेएम की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पाकिस्तानी सिम, मोबाइल, भारतीय सिम, डायरी बरामद की है।
विज्ञापन


अजनाला थाना प्रभारी जगबीर सिंह औलख ने बताया कि 27-28 जनवरी की रात कोलम डोगर पर सरहद पार से तस्करों ने फायरिंग की  के जवाब में बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। तस्कर  पर मैगजीन छोड़ कर फरार हो गए थे। बीएसएफ ने मैगजीन अपने कब्जे में  ली थी। उस दौरान बीएसएफ की तरफ से कंटीले तार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाए दिया।
विज्ञापन


बीएसएफ को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। 28 जनवरी को बीएसएफ ने इस बाबत अजनाला पुलिस को सूचित किया। अजनाला पुलिस की शक के आधार पर रंजीत सिंह को 29 जनवरी को हिरासत में ले लिया। रंजीत की कंटीले तार के पास आठ एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से वह अक्सर पाक तस्करों के साथ बातचीत करता था। उसके कब्जे से एक पाकिस्तान सिम, डायरी, एक भारतीय कंपनी का सिम व मोबाइल बरामद हुआ। शनिवार को अजनाला पुलिस ने उसे अजनाला कोर्ट में पेशकर वहां से पांच दिन की पुलिस रिमांड हासिल की।

तस्कर की डायरी पाकिस्तान के पंद्रह तस्करों के नाम
अजनाला पुलिस के हाथ लगी रंजीत सिंह की डायरी में पंद्रह पाक तस्करों के नाम उजागर हुए है। इसमें पाकिस्तान के दो नामी  तस्कर काला, अनवर है, जिनका पक्का पता लाहौर शहर लिखा है।

जब रंजीत सिंह अटारी सरहद के पास अपनी सात-आठ एकड़ जमीन पर खेती के दौरान पाक के तस्करों के साथ डील किया करता था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि रंजीत कई बार काला ,अनवर से होरोइन की खेप लेकर भारत के कई हिस्सों में सप्लाई कर चुका है।

अजनाला थाना प्रभारी ने बताया रिमांड के दौरान तस्करों का पता लगाया जाएगा कि वे किन-किन क्षेत्रों से संबंधित है। प्राथमिक जांच में सामने आ रहा कि भारत के तस्करों के साथ भी रंजीत की पहचान थी, जिन्हें वह समय-समय पर हेरोइन की खेप पहुंचाता था।


इसी खेप को विदेशों तक पहुंचाया जाता था। वहीं पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों ने भी शनिवार को रंजीत के साथ पूछताछ की। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार रंजीत के पाक तस्करों के साथ संबंध होने के कारण वहां के तस्करों व भारतीय तस्करों के नाम व पता का जानकारी हासिल करने में लगी हुई है। रंजीत सिंह 2012 में डीआरआई विभाग में एएसआई तैनात था। वहां उससे हेरोईन बरामद हुई थी। इसके बाद इसे विभाग से बर्खास्त कर मामला दर्ज किया गया था। कुछ समय ही पूर्व जेल से रिहा होकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed