{"_id":"6af68d0e81f446fb33061779","slug":"sukhdeep-singh-chheena-quits-aam-aadmi-party-punjab-assembly-election-2027-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप की दूसरी लिस्ट के बाद इस्तीफों की झड़ी: राजासांसी से सोनिया मान को टिकट पर नाराजगी, तीन ने छोड़ी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की दूसरी लिस्ट के बाद इस्तीफों की झड़ी: राजासांसी से सोनिया मान को टिकट पर नाराजगी, तीन ने छोड़ी पार्टी
Fri, 13 Nov 2026 10:41 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:41 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 31 नाम हैं। लिस्ट जारी होने के बाद बगावत के सुर उठे और राजासांसी से आज तीन इस्तीफे हो गए। तीनों पदाधिकारियों ने सोनिया मान को टिकट देने का विरोध किया है।
विज्ञापन
आप में बगावत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आप की दूसरी लिस्ट आने के बाद पहला इस्तीफा हो गया है। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पार्टी में नाराजगी सामने आने लगी है।
आप की दूसरी लिस्ट आने के बाद तीन पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। तीनों इस्तीफे राजासांसी विधानसभा हलके से हुए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने 12 नवंबर को जारी उम्मीदवारों की सूची में सोनिया मान को राजासांसी से प्रत्याशी घोषित किया था। इसके अगले दिन सुखदीप सिंह छीना का इस्तीफा सामने आया। इससे चुनाव से पहले हलके में पार्टी के अंदर असंतोष की स्थिति उजागर हुई है।
विज्ञापन
आप की दूसरी लिस्ट आने के बाद तीन पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। तीनों इस्तीफे राजासांसी विधानसभा हलके से हुए हैं।
सुखदीप सिंह छीना ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा क्यों दिया?
राजासांसी से सोनिया मान को टिकट दिए जाने से नाराज पंजाब डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर सुखदीप सिंह छीना ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। वहीं हलके के इंचार्ज राजवीर सिंह छीना और एससी विंग के कोऑर्डिनेटर गुरदेव सिंह चांचोटी ने भी अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। सोनिया मान को टिकट दिए जाने से पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। लगातार हो रहे इस्तीफों से पार्टी की अंदरूनी नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है।
विज्ञापन
सुखदीप सिंह छीना ने AAP की सदस्यता छोड़ने के लिए किसे इस्तीफा सौंपा?
सुखदीप सिंह छीना ने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा को भेजा है।कौन हैं सुखदीप सिंह छीना और पंजाब में उनके पास कौन सा पद था?
पंजाब डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर सुखदीप सिंह छीना पिछले करीब 13 वर्षों से पार्टी के साथ जुड़े हुए थे। उनका कहना है कि सोनिया मान को राजासांसी से टिकट देने का फैसला पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी है। सोनिया मान की गलतियों के कारण लगातार पार्टी कार्यकर्ता टूट रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें टिकट देकर पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी को नजरअंदाज किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने 12 नवंबर को जारी उम्मीदवारों की सूची में सोनिया मान को राजासांसी से प्रत्याशी घोषित किया था। इसके अगले दिन सुखदीप सिंह छीना का इस्तीफा सामने आया। इससे चुनाव से पहले हलके में पार्टी के अंदर असंतोष की स्थिति उजागर हुई है।
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के कितने नेता पार्टी छोड़ चुके हैं?
31 अक्तूबर को आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट आने के बाद तीन विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। आप छोड़कर चेतन सिंह जौड़ामाजरा, हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया था।
Trending Videos
राजासांसी से टिकट मिलने पर बोलीं सोनिया मान-पिता का सपना पूरा करूंगी
आम आदमी पार्टी के राजासांसी से सोनिया मान को पार्टी का उम्मीदवार घोषित करने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। सोनिया मान ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से राजासांसी सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे।
सोनिया मान ने कहा कि उनके पिता बलदेव सिंह मान वर्ष 1980 और 1985 में राजासांसी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनका सपना किसानों और मजदूरों की आवाज बनना था। पिता द्वारा लिखे पत्र में दिए गए संदेश को आगे बढ़ाते हुए वह उनका सपना पूरा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां भी अपने पिता के सपनों को साकार कर सकती हैं।
उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर कहा कि राजासांसी में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आईटीआई कॉलेज खुलवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को भी तेज करने की बात कही। सोनिया मान ने क्षेत्रवासियों से उन्हें अपनी बेटी समझकर समर्थन देने की अपील की।