{"_id":"675a915c894097792c05cb28","slug":"sukhbir-badal-completes-religious-punishment-bow-his-head-at-akal-takht-terrorist-chauda-hid-weapons-in-up-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल ने धार्मिक सजा की पूरी: कल अकाल तख्त में टेकेंगे माथा, आतंकी चौड़ा ने यूपी में छुपाए हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल ने धार्मिक सजा की पूरी: कल अकाल तख्त में टेकेंगे माथा, आतंकी चौड़ा ने यूपी में छुपाए हथियार
Thu, 12 Dec 2024 04:53 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 12 Dec 2024 04:53 PM IST
सार
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की आज धार्मिक सजा का आखिरी दिन है। शुक्रवार को वह अकाल तख्त साहिब में माथा टेकेंगे। वहीं दूसरी तरफ सुखबीर बादल पर हमला करने वाला आतंकी नारायण सिंह चौड़ा ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
सुखबीर बादल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से शिअद प्रमुख व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को सुनाई गई धार्मिक सजा वीरवार को मुक्तसर के गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में सेवा के साथ पूरी हो गई। अकाल तख्त साहिब द्वारा सुखबीर सिंह बादल समेत अन्य अकाली नेताओं को तनखइया के रूप में सुनाई गई धार्मिक सजा के तहत सुखबीर बादल ने दो दिन मुक्तसर के गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में सेवा की।
विज्ञापन
सजा के आखिरी पड़ाव में वीरवार को दूसरे दिन भी सुखबीर सुबह नौ बजे गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे। उन्होंने सेवा गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार से द्वारपाल के रूप में शुरू की। हाथों में बरछा पकड़कर एक घंटा द्वारपाल बन पहरा दिया। इसके बाद 10 से 11 बजे तक उन्होंने कीर्तन सुना और फिर 11 से 12 बजे तक लंगर हॉल में जूठे बर्तन साफ करने की सेवा निभाई गई।
विज्ञापन
सुखबीर बादल की सुरक्षा के मद्देनजर दूसरे दिन भी गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया। बता दें कि धार्मिक सजा पूरी होने के साथ ही अब सुखबीर सिंह बादल 13 दिसंबर (शुक्रवार) को अमृतसर स्थित श्री हरिमंदर साहिब जाकर अरदास करेंगे।
विज्ञापन
आतंकी चौड़ा का तीन दिन का रिमांड बढ़ा
उधर, सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले आतंकी नारायण सिंह चौड़ा को रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया गया। पेशी के बाद पुलिस की ओर से अदालत में विभिन्न पहलु पेश किए और इसी के आधार पांच दिन का रिमांड बढ़ाए जाने की मांग की। मगर अदालत की ओर से तीन दिन का रिमांड दिया गया अब आरोपी को शुक्रवार को फिर से पेश किया जाना है।
यूपी में हथियार छुपाने की बात कबूली
वहीं इससे पहले रिमांड के दौरान आरोपी ने पूछताछ में कई तरह के खुलासे किए हैं। वह यह भी पता चला है कि चौड़ा की मोबाइल लोकेशंस कई बार पाकिस्तान सीमा के पास मिली। इतना ही नहीं पूछताछ में आरोपी चौड़ा ने यूपी के लखीमपुर जिले के जंगलों में हथियार छुपाए होने की भी बात कबूल है। इसी के तहत पुलिस की एक टीम लखीमपुर भी पहुंची हुई है और वहां पर छानबीन कर रही है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि आतंकी हथियारों की खेप मंगवाने के लिए कई बार पाकिस्तान सीमा के पास जा चुका है।