फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   suicide, kapurthala jail suicide, prisoner suicide in jail, kapurthala, amritsar

कपूरथला जेल में हवालाती ने की आत्महत्या

Mon, 17 Oct 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 17 Oct 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
suicide, kapurthala jail suicide, prisoner suicide in jail, kapurthala, amritsar
अात्‍महत्‍या - फोटो : dummy picture
माडर्न जेल में बंद हवालाती ने बैरक के रोशनदान में लगी ग्रिल से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक पर थाना आदमपुर में चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत तीन केस दर्ज थे। जेल अधिकारी ज्ञान सिंह के बयान पर थाना कोतवाली ने केस दर्ज कर लिया है। आत्महत्या के मामले में ज्यूडीशियल जांच की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


एसपी जेल कुलविंदर सिंह थियाड़ा के अनुसार सुखविंदर सिंह (23) निवासी गांव बूलोवाल करतारपुर जालंधर को थाना आदमपुर पुलिस ने 10 अक्तूबर को चोरी के आरोप में पकड़ा था। केस दर्ज करके उसे कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से जमानत न मिलने के कारण उसे जेल भेज दिया गया। उस पर आदमपुर में तीन केस दर्ज थे।
विज्ञापन


एसपी के अनुसार मृतक का चचेरा भाई भी माडर्न जेल में किसी  मामले में बंद हैं और उसका बड़ा भाई दुबई की जेल में सजा काट रहा है। जेल में बंद होने के चलते वह डिप्रेशन में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस वजह से उसने जेल की बैरक में उस समय रोशनदान की ग्रिल से परने के साथ फंदा लगा लिया, जब बाकी कैदी बैरक के बाहर थे। एसपी ने बताया कि आत्महत्या की ज्यूडीशियल जांच शुरू हो गई है। थाना कोतवाली की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed