फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   study online paper offline students expressed anger front SDM office GNDU decision

पढ़ाई ऑनलाइन तो पेपर ऑफलाइन क्यों, जीएनडीयू के निर्णय के खिलाफ विद्यार्थियों ने एसडीएम कार्यालय के सामने जताया रोष

Fri, 08 Jan 2021 10:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
study online paper offline students expressed anger front SDM office GNDU decision
बटाला। शहर के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थिर्याें ने जीएनडीयू की ओर से 21 जनवरी से ऑफलाइन ली जा रही तीसरी और पांचवें समेस्टर की परीक्षाओं के विरोध में शुक्रवार को एसडीएम दफ्तर के समक्ष धरना लगा दिया। विद्यार्थियों ने एसडीएम कार्यालय के एक अधिकारी को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम ज्ञापन देकर ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने या सिलेबस कम करने की मांग की। छात्रों का कहना था कि कोविड-19 के दौरान अगर सारा साल पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो अब पेपर ऑफलाइन क्यों लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जगजोत सिंह, कनव भाटिया, कमलप्रीत कौर, राहुल, साहिल, पारस नागी, किरणप्रीत कौर, कमल कुमार, जतिन ढल, माही शर्मा, प्रनीत कौर, जतिन शर्मा, गगनदीप सिंह, अंकित ने बताया कि जीएनडीयू की ओर से तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 जनवरी को ऑफलाइन शुरू करने का एलान किया गया है। इससे विद्यार्थियों में रोष है। सारा सिलेबस कोविड-19 के कारण ऑनलाइन ही करवाया गया है। इसमें सिलेबस संबंधी बच्चों की कई शंकाएं हैं जो पूरी नहीं हुई हैं। दूसरी ओर सिलेबस भी पूरा नहीं हुआ है। इस कारण विद्यार्थी परेशान हैं। स्टूडेंट्स ने मांग की है कि परीक्षाएं ऑनलाइन ली जाएं या सिलेबस को कम किया जाए। इस मौके पर रविंदर सिंह, उत्तमप्रीत सिंह, हरमनजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed