फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Stones pelted on devotees near Aurangabad railway station, Tarsem Singh injured

Punjab: औरंगाबाद रेलवे स्टेशन के पास श्रद्धालुओं पर पथराव, तरसेम सिंह घायल; निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच

Fri, 14 Feb 2025 05:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 14 Feb 2025 05:38 PM IST
सार

घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में रोष है। तरसेम सिंह और उनके परिजनों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Stones pelted on devotees near Aurangabad railway station, Tarsem Singh injured
हमले में घायल हुआ व्यक्ति। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कस्बा अजनाला के गांव निवासी तरसेम सिंह अपने साथियों के साथ तहत हजूर साहिब में मत्था टेकने गए थे। लौटते समय, जब उनकी ट्रेन औरंगाबाद रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो बाहर खड़े कुछ शरारती तत्वों ने यात्रियों पर अचानक पथराव शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इस पथराव में तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पत्थर उनके हाथ पर लगा, जिससे उनकी हाथ की हड्डी टूट गई। घायल अवस्था में वह अजनाला लौटकर एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल के डॉक्टर करणवीर सिंह ने बताया कि पत्थर की चोट से उनके हाथ की हड्डी टूट गई थी, जिसका सफल ऑपरेशन कर दिया गया है।
विज्ञापन


यात्रियों में दहशत, सख्त कार्रवाई की मांग
डॉ. करणवीर सिंह ने कहा कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर श्रद्धालुओं पर पथराव करते हैं, ताकि लोगों के मन में डर का माहौल बने और वे धार्मिक यात्राओं पर जाने से कतराएं। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में रोष है। तरसेम सिंह और उनके परिजनों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed