{"_id":"676f8690563954395a0fc595","slug":"state-special-operation-cell-amritsar-busted-narco-terror-module-two-arrested-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: इस्लामाबाद पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आतंकी हैप्पी पस्सियां के संपर्क में थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: इस्लामाबाद पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आतंकी हैप्पी पस्सियां के संपर्क में थे
Sat, 28 Dec 2024 12:07 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:07 PM IST
सार
अमृतसर के पुलिस थाना इस्लामाबाद पर ग्रेनेड हमला करने वाले दो आरोपियों को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के पुलिस थाना इस्लामाबाद पर ग्रेनेड हमला करने वाले दो आरोपियों को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम गुरजीत सिंह निवासी गांव डंडे (अमृतसर ग्रामीण) और बलजीत सिंह निवासी गांव छापे (तरनतारन) है। इन आरोपियों से पुलिस ने डेढ़ किलो, हेरोइन, एक ग्रेनेड और दो पिस्टल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि यह दोनों आरोपी हेरोइन व हथियारों की तस्करी करते हैं। इस अवैध कारोबार में ये दोनों कई महीनों से सक्रिय हैं। आरोपी विदेश में बैठे आतंकी हैप्पी पस्सियां के संपर्क में थे और हैप्पी पस्सियां के कहने पर ही आरोपियों ने थाना इस्लामाबाद में ग्रेनेड फेंकने का षड्यंत्र रचा था।
विज्ञापन
वहीं अभी तक अलग-अलग थानों में ग्रेनेड हमले करवाने के मामले में पुलिस की ओर से अभी तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि तीन आरोपी यूपी में एनकाउंटर के दौरान मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन