फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sri Guru Gobind Singh did not compose Gobind Ramayana

श्री गुरु गोबिंद सिंह ने नहीं की थी गोबिंद रामायण की रचना

Sat, 08 Aug 2020 05:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Sri Guru Gobind Singh did not compose Gobind Ramayana
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राम जन्म भूमि ट्रस्ट की ओर से भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद दिए गए भाषण में गोबिंद रामायण का उल्लेख करने का विरोध शुरू हो गया है। तख्त दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने गोबिंद रामायण नाम की कोई रचना नहीं की थी। वहीं उन्होंने तख्त पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह के बयान सिख लव-कुश की औलाद हैं, का भी खंडन किया। उन्होंने कहा कि सिख अकाल पुरुख की औलाद हैं। यह भ्रम खड़ा किया जा सकता है।
विज्ञापन

एसजीपीसी के पूर्व सदस्य जसविंदर सिंह एडवोकेट ने कहा कि सिख एक अलग कौम है। सिखों को प्रधानमंत्री से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रधानमंत्री द्वारा गोबिंद रामायण का जिक्र करना सिखों के साहित्य में ही कहीं कमी है। प्रधानमंत्री द्वारा किए गए इस जिक्र का जवाब एसजीपीसी को देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। श्री अकाल तख्त साहिब सिखों की सर्वोच्च अदालत है, अभी तक इस मामले में जत्थेदार का भी कोई जवाब नहीं आया है। आने वाली पीढ़ियां इस रेफरेंस पर जवाबदेह होंगी। जत्थेदार इस मुद्दे पर सिख संस्थाओं की एक बैठक बुलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed