{"_id":"625e978829d0451d784ac02d","slug":"south-indian-actor-ram-charan-wife-upasana-pays-obeisance-at-shri-harmandir-sahib-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: श्री दरबार साहिब पहुंचीं अभिनेता रामचरण की पत्नी उपासना, पांच लाख रुपये से की लंगर की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: श्री दरबार साहिब पहुंचीं अभिनेता रामचरण की पत्नी उपासना, पांच लाख रुपये से की लंगर की सेवा
Tue, 19 Apr 2022 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 19 Apr 2022 04:35 PM IST
सार
प्रसिद्ध फिल्म आरआरआर के अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना ने इस अवसर पर कहा कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर उन्हें बहुत शांति मिली है।
विज्ञापन
श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुईं अभिनेता रामचरण की पत्नी उपासना।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारतीय कलाकार राम चरण की पत्नी उपासना ने मंगलवार को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। उन्होंने गुरुबाणी का कीर्तन सुना और श्री दरबार साहिब परिसर स्थित अस्थानों के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उन्होंने श्री गुरु रामदास जी की लंगर मर्यादा से प्रभावित होकर पांच लाख रुपये से लंगर की सेवा की।
विज्ञापन
प्रसिद्ध फिल्म आरआरआर के अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना ने इस अवसर पर कहा कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर उन्हें बहुत शांति मिली है। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण की संगत को भी श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब में गुरुबाणी कीर्तन सुनना और लंगर में सेवा करना मानसिक संतोष देता है।
विज्ञापन
इस दौरान एसजीपीसी के सचिव महिंदर सिंह आहली ने कहा कि उपासना ने लंगर सेवा और संगत श्रद्धा भावना से खुश होकर लंगर श्री गुरु रामदास जी के लिए पांच लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने बताया कि अपोला फार्मेसी की ओर से श्री गुरु रामदास जी सरां में दो दिनों का मेडिकल कैंप भी लगाया गया है, जिस दौरान मरीजों का चेकअप किया गया और मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दी गई। एसजीपीसी के सचिव आहली ने रामचरण की पत्नी उपासना और अन्य को सिरोपा पहनाकर और श्री दरबार साहिब की तस्वीर देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन