फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Soni said, go to the hospitals, see the arrangements and ask the condition of the patients

सोनी बोले, अस्पतालों में जाकर देखें व्यवस्था और पूछें मरीजों का हाल

Thu, 14 Oct 2021 07:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Soni said, go to the hospitals, see the arrangements and ask the condition of the patients
अमृतसर। राज्य में डेंगू से पीड़ित मरीजों की देखभाल और इलाज की सही सुविधा की जांच को लेकर पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने जिला स्तर पर अधिकारियों की कमेटियां बनाई हैं। सोनी ने सीनियर अधिकारियों के नाम संदेश में कहा कि वे खुद अस्पतालों में पहुंच कर अस्पतालों की जांच करें और डेंगू से पीड़ित मरीजों से उनका हाल पूछें।
विज्ञापन

यह भी पूछें कि उन्हें सरकारी अस्पतालों में इलाज सही मिल रहा है या नहीं। इस विशेष अभियान के लिए तैनात अधिकारियों से उन्होंने अगले चार दिनों में समीक्षात्मक रिपोर्ट देने को कहा है। गौर हो कि ओपी सोनी ने खुद सिविल अस्पताल पहुंच कर औचक निरीक्षण किया और डेंगू वार्ड में मरीजों का हाल जाना था।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने एक पत्र जारी करते हुए सेहत विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर, डायरेक्टर और अन्य सीनियर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। नेशनल हेल्थ मिशन के एमडी कुमार राहुल को साहिबजादा अजीत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और शहीद भगत सिंह के अस्पतालों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के एमडी अमित कुमार को पटियाला, संगरूर, बरनाला और मानसा के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू से पीड़ित मरीजों के इलाज के बारे में दी जाने सेहत सुविधाओं की जांच करने को कहा गया है। डायरेक्टर अदेश कंग को अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर के अस्पतालों की जिम्मेदारी दी गई है।
सोनी ने परिवार कल्याण विभाग के डायरेक्टर ओपी गुजरां को लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा और मलेरकोटला के सभी सरकारी अस्पतालों में जाकर जांच करने को कहा है। उप मुख्यमंत्री सोनी ने डा. जेबी सिंह को मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला और जालंधर जिलों की जिम्मेदारी देते हुए तुरंत फील्ड में जाने की हिदायत दी हैं।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी चार दिनों में राज्य के सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों में चेकिंग के बाद डेंगू से पीड़ित मरीजों की इलाज सुविधा संबंधी समीक्षा करते हुए अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed