{"_id":"038889a2b9793deee0c833007aa06ae3","slug":"snake-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीसीए ने पकड़ा एक सपेरे से कोबरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीसीए ने पकड़ा एक सपेरे से कोबरा
अमर उजाला, अमृतसर।
Updated Wed, 05 Mar 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानवरों के प्रति अत्याचार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने वाले एसपीसीए संगठन ने बुधवार को अमृतसर में एक सपेरे को पकड़ा, जिसके पास से इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने एक बढ़िया नस्ल का कोबरा सांप बरामद किया।
इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि सपेरा माही राम स्थानीय जाहाजगढ़ इलाके का निवासी था, जो हुसैनपुरा इलाके में लोगों को सांप दिखा कर पैसे इकट्ठा कर रहा था। एसपीसीए और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के अनुसार कोई भी व्यक्ति सपेरा अपने पास कोबरा या अन्य किसी भी बढ़िया नस्ल के सांप को पकड़ कर नहीं रख सकता है।
इसलिए सपेरे को हिरासत में लेकर उससे सांप को लिया गया। यह कोबरा सात फीट लंबा और अटैकिंग नस्ल का है। सपेरे ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने यह सांप एक व्यक्ति से शिवरात्रि से पहले उत्तराखंड से खरीदा था। उसी व्यक्ति ने ही इस सांप के दांत निकाल कर उसे दिए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि सपेरा टीबी का मरीज है इसलिए उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
सांप का इलाज करके उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।