{"_id":"57d97a3f4f1c1b2d46d4900b","slug":"smuggler-run-away-accuse-run-away-from-court-run-to-fear-punishment-kapurthala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में सजा के डर से अदालत से भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में सजा के डर से अदालत से भागा आरोपी
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 14 Sep 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
नश्ाा
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर दोनां स्थित न्यू जुडीशियल कांप्लेक्स में अतिरिक्त जिला सेशन जज की अदालत से नशा तस्करी का आरोपी सजा सुनाए जाने से पहले ही खिसक गया। आरोपी के खिसकने के बाद अदालत परिसर में अफरा तफरी मच गई। पुलिस टीम उसे आसपास के क्षेत्रों में तलाश करती रही।
बुधवार दोपहर 12 बजे अतिरिक्त जिला व सेशन जज जेएस कंग की अदालत में जमानत पर चल रहा आरोपी जगदेव सिंह उर्फ जग्गा निवासी आहलीखुर्द कपूरथला पहुंचा। उसे पेशी के दौरान सजा मिलने की उम्मीद थी। इसी डर के चलते वह जज के सजा सुनाने से पहले ही मौका पाकर वहां से खिसक गया।
थाना कबीरपुर की पुलिस ने 2012 में 100 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी डेढ़ साल की सजा जेल में काट भी चुका है और जमानत पर था। जिस समय तस्कर अदालत से भागा उस समय सुरक्षा अमले के इंचार्ज कुलदीप सिंह के सुपरविजन में कुल छह पुलिस कर्मी तैनात थे। इनमें से दो मुख्य गेट, दो पब्लिक एंट्री और एक जज के प्रवेश द्वार पर तैनात था।
विज्ञापन
डीएसपी सब-डिवीजन कपूरथला दलजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि पांच-छह टीमें आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही हैं। एसएसपी राजिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले में कोई आफेंस नहीं बनता है। जज के सजा सुनाए जाने से पहले ही आरोपी खिसक गया। न तो वह पुलिस की कस्टडी में था और न ही जेल से लाया गया। वह जमानत पर था और उसकी तारीखें अदालत में पड़ रहीं थी। जज साहब ने उसकी सजा का निर्णय रिजर्व रख लिया है।