फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Six year old child dies due to car accident

Amritsar News: कार की फेट से छह वर्षीय बच्चे की मौत

Sun, 10 Dec 2023 11:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 10 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Six year old child dies due to car accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। कत्थूनंगल थाना क्षेत्र अड्डा जैंतिपुर में शनिवार कार की फेट में आने से एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार चालक मौके से फरार हो गया। कत्थूनंगल पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर घटनास्थल के पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज से कार नंबर की पहचान कर ली, जिसके मालिक का जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी के दफ्तर से पता लगाया जा रहा है।

मूलत: शेखूपुरा वड्डा व हाल अड्डा जैंतिपुर में किराए पर रहने वाले सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसके तीन बच्चे (लड़की (13) तथा बड़ा लड़का (10) और छोटा लड़का (छह) साल का) है। उसने बताया कि 9 दिसंबर की सुबह करीब दस बजे वह अपने छोटे लड़के वीर सिंह के साथ पैदल ही अड्डा जैंतिपुर से घरेलू सामान खरीदने गया था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि वह हाइवे पार करने के लिए सड़क के एक तरफ खड़े थे। इस दौरान अमृतसर से बटाला जाने वाली सड़क पार करने के लिए हाथ का इशारा कर आगेबढ़े। उनका बेटा आगे-आगे था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनके लड़के को फेट मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें लगीं। कार चालक घटनास्थल से भाग गया। वह तुरंत अपने बेटे को अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टर ने वीर सिंह को मृत करार दिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुखराज सिंह ने बताया कि कार के नंबर का पता लगा लिया गया है। इसके आधार पर दुर्घटना करने वाली कार के मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed