फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SIT is investigating social media accounts and call details of the accused

एसआईटी खंगाल रही आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट और काल डिटेल्स 

Mon, 07 Nov 2022 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
SIT is investigating social media accounts and call details of the accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शिवसेना नेता सुधीर हत्याकांड मामले में एसआईटी के अधिकारियों ने सोमवार को आरोपी संदीप सिंह से चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। अधिकारियों ने आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स और काल डिटेल्स को खंगालना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया में फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम समेत अन्य की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन के डाटा को भी रिट्रीव कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके, कि पिछले समय के दौरान वह किन लोगों के संपर्क में आया और उन लोगों के साथ उसने क्या-क्या बात की।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसआईटी अधिकारियों को आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिन्हें वारदात के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है। व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पार डाली गई पोस्टों और उन पर आए कमेंट्स की भी जांच की जा रही है। संदीप सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कुछ वीडियो मिली हैं, जिन्हें खंगाला जा रहा है और उक्त वीडियो के रूट तक पहुंचने के प्रयास अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं आरोपी के मोबाइल की काल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। मोबाइल में मिले नंबरों को भी चेक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी के मोबाइल से मिले कुछ-एक नंबरों पर भी काल किया जा रहा है, ताकि उन लोगों के स्टेट्स का पता लगाया जा सके। एसआईटी टीम ने आज भी आरोपी से ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में घंटों पूछताछ की, लेकिन अभी तक उन्हें सुधीर सूरी हत्याकांड में कुछ महत्वपूर्ण क्लु हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed