{"_id":"5f0b32f38ebc3e63c45c24be","slug":"shiv-sena-taksali-president-arrested-from-indore-amritsar-news-pkl3810984166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में शिवसेना टकसाली नेता सुधीर सूरी गिरफ्तार, गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में शिवसेना टकसाली नेता सुधीर सूरी गिरफ्तार, गंभीर आरोप
Mon, 13 Jul 2020 01:23 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर
अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना नेता सुधीर सूरी गिरफ्तार
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ जुलाई को एक वीडियो वायरल कर दो समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने, एक समुदाय की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिवसेना (टकसाली) के अध्यक्ष सुधीर सूरी को अमृतसर (देहाती) पुलिस ने रविवार सुबह इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। अमृतसर (देहाती) पुलिस की 11 सदस्यीय टीम ने सूरी को उस समय अरेस्ट किया जब वह वहां से भी फरार होने की कोशिश में था।
विज्ञापन
सूरी द्वारा सोशल मीडिया में वायरल किए इस वीडियो के बाद विदेशों में बैठे सिखों के बीच भारी रोष था। कई विदेशी सिख संगठनों ने मुख्यमंत्री से सूरी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। वहीं सूरी ने दावा किया था कि आपत्तिजनक वीडियो क्लिप किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उनके नाम का उपयोग करके वॉयसओवर कर वायरल किया गया है। बाद में अमृतसर देहाती पुलिस ने सूरी के विरुद्ध जंडियाला गुरु थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज किया था। इसके बाद सूरी फरार हो गया था।
विज्ञापन
उसके इंदौर में होने की जानकारी मिलने पर डीजीपी दिनकर गुप्ता ने मध्य प्रदेश के डीजीपी विवेक जौहरी से बात की थी। मध्य प्रदेश की पुलिस के सहयोग से सूरी को गिरफ्तार कर लिया गया। सूरी के खिलाफ पहले भी सात केस दर्ज हैं, लेकिन इनमें जमानत मिल चुकी है। पंजाब पुलिस अब अदालतों से सूरी की जमानत रद्द करने का अनुरोध करेगी।
विज्ञापन
वहीं सूरी का आरोप था कि पुलिस उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रही है। पंजाब पुलिस के कुछ अफसरों से उसे जान का खतरा है। उसने कुछ दिन पहले हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है कि उसकी सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को हटा दिया जाए। सूरी का यह भी आरोप था कि जंडियाला गुरु पुलिस ने उसके घर में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया था। इसके खिलाफ उसने हाईकोर्ट को पत्र भी लिखा है।
पंजाब पुलिस ने सूरी से सुरक्षा वापस ली
आतंकी धमकियों के बाद पुलिस ने सूरी की सुरक्षा में आठ सुरक्षाकर्मी, दो ड्राइवर तैनात किए थे। इसके अलावा उसके आवास स्थान पर पांच हथियारबंद पुलिस कर्मियों का दल भी तैनात था। बीते तीन वर्षों से सूरी का सुरक्षा घेरा ज्यादा मजबूत किया गया था, लेकिन 8 जुलाई को दर्ज मामले के बाद सभी सुरक्षाकर्मी पुलिस लाइन वापस बुला लिए गए।
सूरी को पकड़ने के लिए एक डीएसपी (महिलाओं के विरुद्ध अपराध) हरीश बहल, 2 एसआई, 3 एएसआई और पांच कांस्टेबलों वाली टीमों ने इंदौर पहुंचने के लिए 21 घंटे लगातार सफर किया। पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन को भी निर्देश दिए गए हैं कि फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी से जल्द से जल्द वीडियो क्लिप की जांच करवाई जाए।
- दिनकर गुप्ता, डीजीपी