फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC will file a fresh appeal to the President for the release of Rajoana

Amritsar News: राजोआणा की रिहाई के लिए राष्ट्रपति के पास दोबारा अपील दायर करेगी एसजीपीसी

Fri, 16 Aug 2024 08:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 16 Aug 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
SGPC will file a fresh appeal to the President for the release of Rajoana
-एसजीपीसी की कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआणा की रिहाई के लिए एक बार फिर राष्ट्रपति के समक्ष अपील दायर करने का फैसला लिया है। कार्यकारिणी की बैठक के बाद एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति के समक्ष दोबारा अपील दायर करने की नीति तैयार की जा रही है।
इस बारे में वकीलों से सलाह की जा रही है। उन्होंने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए प्रयास तेज करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को एक रिपोर्ट भेज कर उनका मार्गदर्शन भी हासिल किया जाएगा। उन्होंने डेरा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को केंद्र की ओर से पैरोल दिए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही डेरा प्रमुख को तीसरी बार 21 दिनों की पैरोल दी गई है। केंद्र की भाजपा सरकार राम रहीम को पैरोल देने की आड़ में अपने राजनीतिक हित साधना चाहती है।
विज्ञापन


टोपी पर एक ओंकार लिखने पर जताई आपत्ति
धामी ने लीकमन कंपनी की ओर से बनाई गई टोपी पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस टोपी पर एक ओंकार लिखा हुआ है। उन्होंने कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि एक ओंकार किसी टोपी पर नहीं लिखा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारों का प्रबंध अपने हाथों में लेना चाहती है हरियाणा सरकार
धामी ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) का 18 महीने का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब हरियाणा सरकार ने कामकाज चलाने के लिए फिर पदाधिकारी नामित कर दिए हैं। असल में ऐसा करके हरियाणा सरकार गुरुद्वारों का प्रबंध अपने हाथों में लेना चाहती है। इसके पीछे केंद्र की भाजपा सरकार का भी हाथ है। केंद्र और राज्य सरकारें शिरोमणि कमेटी को विभाजित करना चाहती हैं। बैठक में स्व. गुरचरण सिंह टोहड़ा की 100वीं बरसी पर एसजीपीसी विशाल समागम आयोजित करने का फैसला लिया गया। धामी ने कथा वाचकों को हिदायत दी है कि वह बिना किसी भेदभाव के गुरु साहिब की तरफ से गुरबाणी में दर्ज समस्त भक्तों का कथा के दौरान जिक्र अवश्य करें।


सेवादार के परिवार को 5 लाख, एक सदस्य को नौकरी
सेवादार बलबीर सिंह, जिनकी लंगर हॉल में कड़ाहे में गिरने से मौत हो गई थी, उनके पारिवारिक सदस्यों को पांच लाख रुपये का अनुदान और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने का फैसला भी किया गया है। गुरुद्वारा जामनी साहिब में भी गैस लीक होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके परिवार को भी पांच लाख रुपये दिए जाएंगे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। इस दौरान झुलसे बच्चों के परिवारों को भी 75-75 हजार रुपये सहायता दी जाएगी। वहीं, धामी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम खिलाड़ी जर्मनप्रीत सिंह को इस उपलब्धि के लिए पांच लाख देने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed