फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC will conduct ongoing Vahir Gurmat Samagam wave in every constituency

Amritsar News: एसजीपीसी हर हलके में चलाएगी चलदा वहीर गुरमत समागम लहर

Sun, 11 Oct 2026 12:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 11 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
SGPC will conduct ongoing Vahir Gurmat Samagam wave in every constituency
धर्म प्रचार के साथ संगत को सिख संस्थाओं के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी भी देंगे प्रचारक जत्थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। एसजीपीसी सिख धर्म के प्रचार-प्रसार को तेज करने के लिए चलदा वहीर गुरमत समागम लहर शुरू करेगी। इसके तहत प्रत्येक हलके में गुरमत समागम आयोजित किए जाएंगे।

एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यालय स्थित तेजा सिंह समुंदरी हॉल में बैठक हुई। इसमें माझा जोन के प्रचारकों और सिख मिशनों के प्रभारी शामिल हुए। एडवोकेट धामी ने कहा कि सिख सिद्धांतों और गुरमत विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना एसजीपीसी का मुख्य उद्देश्य है। धर्म प्रचार कमेटी गांवों में सुबह-शाम गुरमत समागम करवाएगी। इसके बाद एक मुख्य समागम होगा, जिसमें सिंह साहिबान गुर इतिहास से अवगत करवाएंगे। अमृत संचार समागम भी आयोजित होंगे। एसजीपीसी शिक्षा, स्वास्थ्य और धर्म प्रचार के कार्यों की जानकारी भी संगत तक पहुंचाएगी। शिक्षण संस्थानों में सुविधाओं, छात्रवृत्ति और अमृतधारी परिवारों के बच्चों को फीस में छूट के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed