फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Several flights cancelled from Amritsar airport London flight cancelled

Punjab: अमृतसर एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द; लंदन की फ्लाइट कैंसिल, शारजाह की उड़ान डायवर्ट, यात्री परेशान

Sun, 01 Mar 2026 11:14 AM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 11:14 AM IST
सार

पंजाब के अमृतसर एय़रपोर्ट से रविवार को कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। लंदन जाने वाली फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन
Several flights cancelled from Amritsar airport London flight cancelled
Flight - फोटो : Adobe stock

विस्तार

श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रस्थान और आगमन होने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द और प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह प्रभाव मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण है, जिनके चलते एयरलाइंस ने उड़ानों को बदलने या रद्द करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रबंधन की जानकारी के अनुसार आज के लिए एयर इंडिया के अमृतसर से लंदन (गैटविक) के लिए निर्धारित उड़ान (AI169) और उसकी वापसी लंदन से अमृतसर (AI170) को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा इंडिगो की शारजाह से अमृतसर आने वाली उड़ान भी रद्द की गई है। इसी तरह अमृतसर से शारजाह जाने वाली उड़ान को अन्य एयरपोर्ट (जैसे सूरत) पर डायवर्ट किया गया था। 
विज्ञापन


अमृतसर से आज अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों जैसे स्पाइसजेट की दुबई के लिए उड़ान को भी अहमदाबाद में डायवर्ट किया गया, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई सेवाएं पूरी तरह रद्द रहीं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों को एयरलाइन की ओर से वैकल्पिक उड़ानों या रिफंड विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं और यात्रियों से अपनी उड़ान की स्थिति पहले से जांचने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed