{"_id":"5d9620c88ebc3e93cd66b942","slug":"seven-terrorist-on-remand-amritsar-news-pkl3526761127","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिस्तान जिंदाबाद फ़ोर्स के सात आतकवादियों को 9 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालिस्तान जिंदाबाद फ़ोर्स के सात आतकवादियों को 9 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातों आतंकवादी नौ अक्तूबर तक रिमांड पर
पुलिस ने अदालत में ड्रोन की बरामदगी के लिए मांगा समय
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओएस) द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के सात आतंकवादियों को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद वीरवार बाद दोपहर अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने सरकारी वकील के माध्यम से इन आतंकवादियों का फिर दस दिन का पुलिस रिमांड मांगा। इसके बाद अदालत ने इन आतंकवादियों को नौ अक्तूबर तक फिर पुलिस रिमांड में भेज दिया है। आतंकवादियों अर्शदीप उर्फ आकाश रंधावा, बलवंत सिंह उर्फ बाबा, हरभजन सिंह, बलबीर सिंह, मान सिंह, गुरदेव सिंह और शुभदीप सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में लाया गया।
बचाव पक्ष के वकील सिमरनजीत सिंह ने अदालत परिसर में मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस ने इन सभी का 10 दिन का रिमांड मांगा था। पुलिस का तर्क था कि आतंकियों से ड्रोन और अन्य हथियारों की बरामदी की जानी है। जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस को पूछताछ के लिए पहले ही दस दिन का रिमांड दिया जा चुका है। इसके बाद अदालत ने सभी को नौ अक्तूबर तक रिमांड पर भेज दिया।