फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Seven packets of heroin was recovered from border area in Amritsar

पंजाब: अमृतसर के मुहावा इलाके में सात किलो हेरोइन गिराकर पाकिस्तान लौटा ड्रोन, बीएसएफ ने की थी फायरिंग

Thu, 20 Jan 2022 05:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Jan 2022 05:32 PM IST
सार

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों को मंगलवार रात अमृतसर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के 200 मीटर अंदर गांव हवेलियां के एक किसान के खेत से पाकिस्तानी ड्रोन मिला था।

विज्ञापन
Seven packets of heroin was recovered from border area in Amritsar
अमृतसर से बरामद हेरोइन। - फोटो : ANI

विस्तार

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों की फायरिंग ने गहरी धुंध के बीच पाकिस्तान की ओर से बुधवार रात आए ड्रोन को लौटने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले यह ड्रोन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हेरोइन गिराकर निकल गया। बीएसएफ ने गुरुवार सुबह अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए सर्च अभियान के दौरान पैकेटों में भरी सात किलो हेराइन बरामद की। अमृतसर सेक्टर में दो दिन में लगातार दूसरी घटना है, जब गहरी धुंध में पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन आया। इससे पहले मंगलवार रात गिरे पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने सराय अमानत खान थाना क्षेत्र के गांव हवेलियां के पास बुधवार सुबह बरामद किया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अमृतसर सेक्टर के सीमांत गांव मुवाहा इलाके में यह पाकिस्तानी ड्रोन बुधवार को देर रात आया। घटना के वक्त बीएसएफ के जवान भारत-पाक सीमा के मुहावा इलाके में गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्होंने पाकिस्तान की ओर से आने वाली किसी ऑब्जेक्ट की आवाज सुनी। जवान चौकस हो गए और आवाज वाली दिशा में फायरिंग की तो ड्रोन वापस चला गया। इससे पहले वहीं कुछ गिरने की आवाज सुनी तो बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सीनियर अधिकारियों और देश की अन्य एजेंसियों को सूचित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही बीएसएफ के सीनियर अधिकारियों के अलावा खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बीएसएफ के जवानों ने गुरुवार सुबह दिन निकलने के साथ ही मुहावा के पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के भारतीय क्षेत्र के एक खेत में एक पीले रंग का एक पैकेट बरामद किया, इसे खोलने पर अंदर से हेरोइन के 7 पैकेट मिले। जिनके अंदर 7 किलो और 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बीएसएफ ने हेराइन पुलिस के हवाले कर दी है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव हवेलियां में दो दिन पहले मिला था ड्रोन

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों को मंगलवार रात अमृतसर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के 200 मीटर अंदर गांव हवेलियां के एक किसान के खेत से पाकिस्तानी ड्रोन मिला था। वहां बीएसएफ की 71 बटालियन के जवान दोपहर करीब 12 बजे गश्त कर रहे थे। इस दौरान सीमा पर गहरी धुंध थी। तभी जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आने वाले किसी ऑब्जेक्ट की आवाज सुनी तो निशाना साध लिया। जवानों के फायरिंग करते हुए वहां कुछ गिरने की आवाज सुनी। इसके बाद बुधवार सुबह चलाए सर्च अभियान के दौरान एक ड्रोन बरामद हुआ। दोनों घटनाओं की पुष्टि हेडक्वार्टर पंजाब फ्रंटिअर बीएसएफ जालंधर कैंट (पंजाब) के डीआईजी (जी.) ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed