फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   search operation finish, gurdaspur search operation finish, suspect not found, amritsar

गुरदासपुर में नहीं मिले संदिग्ध, सर्च आपरेशन खत्म

Sun, 03 Apr 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 03 Apr 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
search operation finish, gurdaspur search operation finish, suspect not found, amritsar
गुरदासपुर में पत्रकारों के साथ बातचीत करते एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल। - फोटो : amarujala
गांव बरियार के पास सात संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने की सूचना के बाद शुरु किया सर्च आपरेशन शनिवार की रात खत्म हो गया। आपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध नहीं मिला। यह जानकारी एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने सूचना देने वाले सेवानिवृत्त सैनिक को मानसिक रोग से पीड़ित बताया। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया संदिग्ध देखने का दावा करने वाला पूर्व सैनिक सतवीर कुमार निवासी खोजेपुर मानसिक रोगी है। साथ ही वह शराब पीने का आदी भी है। एसएसपी ने बताया किसी पूर्व सैनिक सतवीर कुमार ने बी स्वीकार किया है कि उसकी तरफ से दी गई जानकारी में कोई सच्चाई नहीं है और न ही उसने संदिग्ध व्यक्तियों के पास हथियार देखे थे।
विज्ञापन


हुंदल ने बताया कि उन्होंने पूर्व सैनिक की तरफ से बताई गई सूचना के अनुसार शनिवार की रात 9 बजे घटना की रेकी कराई। सतबीर की ओर से बताई गई दूरी पर पुलिस जवानों को भेजकर पहचान के लिए कहा गया। सतबीर अंधेरे में पुलिस जवानों को पहचान नहीं सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि सतवीर मानसिक रोग से पीड़ित है। उस पर कोई पर्चा दर्ज नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्च आपरेशन खत्म होने के बाद भी पुलिस नाकों पर पूरी चौकसी बरती जा रही है। 

उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि वह पुलिस को सही सूचना दें। गलत सूचना देने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और अफवाहें भी फैलती हैं। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसीपी सुरिंदर लांबा, एसपीडी प्रदीप मलिक भी मौजूद थे।  


महत्वपूर्ण स्थानों के बनाए जा रहे नक्शे
एसएसपी हुंदल ने बताया जिले के शैक्षिक संस्थानों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में दाखिल होने और बाहर के रास्तों आदि के नक्शे तैयार किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे लगे होने को यकीनी बनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी हिफाजत के लिए तैयार है। जिले के लोग अफवाहों से सचेत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed