फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sarabjit Kaur s return to India put on hold

Amritsar: सरबजीत कौर की भारत वापसी पर ब्रेक, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने आखिरी वक्त पर लगा दी रोक

Mon, 05 Jan 2026 10:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 Jan 2026 10:44 PM IST
सार

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने सरबजीत कौर की भारत वापसी पर रोक के निर्देश जारी कर दिए। मंत्रालय का तर्क है कि महिला ने अपनी मर्जी से निकाह किया है और इससे संबंधित मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है।

विज्ञापन
Sarabjit Kaur s return to India put on hold
सरबजीत कौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में रह रही भारतीय महिला सरबजीत कौर की भारत वापसी एक बार फिर अटक गई है। सरबजीत कौर ने पाकिस्तान में एक मुस्लिम युवक से विवाह कर धर्म परिवर्तन किया था, जिसके बाद उसका नाम नूर हुसैन बताया जा रहा है। सोमवार को उसे भारत भेजे जाने की पूरी तैयारी थी, लेकिन ऐन वक्त पर पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने उसकी वतन वापसी पर रोक लगा दी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इससे पहले पाकिस्तान की एक अदालत ने सिख जत्थे से अलग होकर विवाह करने वाली महिला को भारत भेजने के आदेश दिए थे। अदालती आदेशों के बाद पाकिस्तानी पुलिस ने सरबजीत कौर को तलाश कर सोमवार को वाघा बॉर्डर पहुंचाया। वहां इमीग्रेशन और कस्टम से जुड़ी औपचारिकताएं भी लगभग पूरी कर ली गई थीं और अटारी-वाघा अंतरराष्ट्रीय मार्ग से उसे भारत भेजा जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटारी सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) अटारी का इमीग्रेशन व कस्टम स्टाफ भी महिला को रिसीव करने के लिए तैयार था। इसी दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्रालय की ओर से उसकी भारत वापसी पर रोक के निर्देश जारी कर दिए गए।

विज्ञापन

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय का तर्क है कि महिला ने अपनी इच्छा से निकाह किया है और इससे जुड़ा मामला अभी अदालत में लंबित है। मंत्रालय का कहना है कि अदालत के अंतिम फैसले के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला को भारत भेजने पर विचार किया जाएगा। फिलहाल सरबजीत कौर की भारत वापसी अनिश्चितकाल के लिए टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed