फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sangat reached Shri Harmandir Sahib from country and abroad on Prakash Parv

प्रकाश पर्व पर देश-विदेश से श्री हरमंदिर साहिब पहुंची संगत

Fri, 22 Oct 2021 11:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sangat reached Shri Harmandir Sahib from country and abroad on Prakash Parv
श्री गुरु राम दास जी के प्रकाश पर्व के मौके पर दरबार साहिब में अरदास करते हेड ग्रंथी व एसजीपीसी मे? - फोटो : AMRITSAR
अमृतसर। एसजीपीसी की ओर से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में शुक्रवार को चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, जिसके बाद पंथ प्रसिद्ध रागी, ढाडी और कविश्री जत्थों ने संगत को गुरु-जस के साथ जोड़ा। लाखों की संख्या में संगत देश-विदेश से श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंची।
विज्ञापन

श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल रायसाहिब में सजाए गए ‘सुंदर जलौ’ संगत के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह सहित पंथ की प्रमुख शख्सियतों ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में शीश नवाया। इन्हें मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह ने गुरु घर की बख्शीश सिरोपा पहनाए।
विज्ञापन

संगत को कीर्तन श्रवण करवाया
श्री अमृतसर शहर के बानी चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कई महापुरुषों तथा सभा सोसायटियों की ओर से जगह-जगह लंगर लगाए गए थे। गुरुद्वारा श्री मंजी साहब दीवान हॉल सजाए गए, जहां कवि दरबार में पंथक कवियों ने गुरु साहब जी के अतुल्य जीवन के बारे में कविताएं पेश कीं। इसके साथ ही बीती रात राग दरबार और कीर्तन समागम में रागी जत्थों ने संगत को श्री गुरु रामदास जी की गुरबाणी में से राग आधारित कीर्तन श्रवण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर ने साझा किए विचार
राग दरबार में एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, सच्चखंड श्री दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह और श्री अकाल तख्त साहब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने संगत से विचार साझा किए। उन्होंने संगत को चौथे पातशाह जी के जीवन और उपदेशों के अनुसार जीवन जीने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह, सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह, ज्ञानी बलविंदर सिंह, महासचिव एडवोकेट भगतवंत सिंह सियालका, मुख्य सचिव एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी तथा पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचवन सिंह और ज्ञानी मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed