फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   sangat gone shri hazoor sahib, 1000 sangat gone, sangat gone to special train, amritsar

स्पेशल ट्रेन से 1000 श्रद्धालु श्री हजूर साहिब रवाना

Wed, 15 Jun 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Wed, 15 Jun 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
sangat gone shri hazoor sahib, 1000 sangat gone, sangat gone to special train, amritsar
ब्यास रेलवे स्टेशन पर श्री हजूर साहिब को रवाना होने के लिए पहुंची संगत। - फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र श्री हरगोबिंदपुर की संगत को तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन कराने के लिए बुधवार को  ट्रेन 9 बजे ब्यास रेलवे स्टेशन से नांदेड के लिए रवाना हुई। इस मौके पर ब्यास रेलवे स्टेशन खालसयी जयकारों से गूंज उठा। 
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेन को मुख्य संसदीय सचिव देस राज धुग्गा, डीसी गुरदासपुर प्रदीप सभरवाल, सुखबीर वाहला, जत्थेदार गुरिंदरपाल सिंह गोरा, एसडीएम बटाला सौरव अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव, उनकी पत्नी सुखजीत कौर धुग्गा और उनके पुत्र जुझार सिंह भी संगत के साथ श्री हजूर साहिब के लिए दर्शनों के लिए गए। दर्शन करने जा रही संगत में पूरा उत्साह था और जिला प्रशासन ने ब्यास रेलवे स्टेशन को पूरी तरह सजाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंड पार्टी ने मनमोहक धुनों से संगत का स्वागत किया। धुग्गा ने बताया हजूर साहिब के दर्शनों के लिए विधान सभा क्षेत्र श्री हरगोबिंदपुर के 1000 श्रद्धालु जा रहे हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सारे प्रबंध पंजाब सरकार ने किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed