फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Samadhi shot dead in minor dispute, minor son seriously injured

Amritsar News: मामूली विवाद में समधी की गोली मारकर हत्या, नाबालिग बेटा गंभीर

Mon, 25 Sep 2023 07:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 25 Sep 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Samadhi shot dead in minor dispute, minor son seriously injured
मृतक ने छह माह पहले की थी हमलावर के बेटे से अपनी बेटी की शादी, एक ही इलाके में रहता है दोनों का परिवार
विज्ञापन


हमलावर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कब्जे में ली पिस्तौल

संवाद न्यूज एजेंसी


अमृतसर। बी डिवीजन थानाक्षेत्र स्थित तेज नगर में मामूली पारिवारिक विवाद में समधी और उसके नाबालिग बेटे पर फायरिंग कर दी। रविवार रात हुई इस घटना में समधी और उसका नाबालिग बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज दौरान समधी की श्री गुरु रामदास जी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि मृतक के नाबालिग बेटे की हालत गंभीर है। उसे जीटी रोड स्थित अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी समधी हरजीत सिंह निवासी तेज नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर पिस्तौल कब्जे में लेकर हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
मृतक की पहचान दलजीत सिंह और घायल की पहचान गुरप्रीत सिंह (17) निवासी तेज नगर चौक के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक दलजीत सिंह ने छह माह पहले अपनी बेटी की शादी संधू बिल्डिंग मैटीरियल के मालिक हरजीत सिंह संधू के बेटे नवजोत सिंह निवासी तेज नगर से की थी। शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


तेज नगर चौक निवासी मृतक दलजीत सिंह के भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि उसे पत्नी के साथ कहीं घूमने जाना था। इस दौरान उन्हें किसी का फोन आया कि तुम्हारे भाई दलजीत सिंह को गोलियां लगी हैं। उनका भाई शुगर का मरीज था। इलाकावासियों ने बताया कि रविवार रात भी हरजीत सिंह और दलजीत सिंह में किसी बात पर तकरार हुई थी। दलजीत सिंह का 17 वर्षीय बेटा गुरप्रीत सिंह छुड़ाने आया, तो हरजीत सिंह ने पिस्तौल निकाल दोनों को गोलियां मार दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद दलजीत सिंह की बेटी अपनी ससुराल से भागते और चीखते हुए मायके पहुंची तो अपने पिता और भाई को गोली लगने का पता चला। पड़ोसियों ने तुरंत बाप-बेटे को गाड़ी से श्री गुरु रामदास जी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दलजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि तेज नगर में गुरप्रीत सिंह और पिता दलजीत सिंह को गोली लगी है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज देख कर जांच कर रही है। इसमें मुख्यारोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। वारदात दौरान इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed