{"_id":"61c4cfb8bcc08d659d22ed59","slug":"sacrilege-case-on-december-16-the-accused-was-seen-near-saktri-bagh-gate-amritsar-news-pkl437065234","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी मामला : 16 दिसंबर को सकत्तरी बाग गेट के पास दिखा था आरोपी, बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी मामला : 16 दिसंबर को सकत्तरी बाग गेट के पास दिखा था आरोपी, बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
अमृतसर। श्री हरमंदिर साहिब में 18 दिसंबर को बेअदबी करने के प्रयास करने वाले आरोपी का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस शहर के कई हिस्सों के बाजारों और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस दौरान पुलिस को 16 दिसंबर को आरोपी की लोकेशन सकत्तरी बाग के गेट के पास दिखी।
17 दिसंबर की फुटेज में वह श्री हरमंदिर साहिब के पास शनि मंदिर के पास नजर आया, जिसमें उसने एक शॉल ली हुई है। डीसीपी (कानून व्यवस्था) परमिंदर सिंह बंडाल के नेतृत्व में पुलिस की टीमें वीरवार को भी श्री हरमंदिर साहिब के कैमरों की फुटेज खंगालती रहीं।
पुलिस आरोपी के पोस्टमार्टम के समय लिए गए उंगलियों के निशानों को जांच के लिए भेज रही है। इसके अलावा छाती से ली गई हड्डी के सैंपल भी भेजे जा रहे हैं।
पुलिस ने बाजारों में चौकीदारी करने वालों के ब्यान भी दर्ज किए हैं। वीरवार को धर्म सिंह मार्केट के चौकीदार ने खुलासा किया कि आरोपी ने 17 दिसंबर की रात धर्म सिंह मार्केट में बिताई थी। चौकीदार ने बताया कि मार्केट में कुत्तों के लिए बिछाए कंबलों में वह कुत्तों के साथ ही सोया था।
विज्ञापन
डीसीपी परमिंदर सिंह बंडाल ने बताया कि पुलिस की टीमें अब सीसीटीवी कैमरों की 15 दिसंबर की फुटेज को खंगाल रही हैं, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।