फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Rs 5.57 lakh looted in finance company office in Jandiala Guru

Loot in Amritsar: फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में 5.57 लाख की लूट, तीन लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम

Sat, 02 Jul 2022 12:51 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 02 Jul 2022 12:51 AM IST
सार

लुटेरों ने 5,57,842 रुपये लूटे। जाते समय कंपनी के तीन मोबाइल फोन और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़ कर ले गए। सूचना मिलने पर अमृतसर देहात की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की और केस दर्जकर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है।

विज्ञापन
Rs 5.57 lakh looted in finance company office in Jandiala Guru
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कस्बा जंडियाला गुरु में पिछले कुछ समय से फाइनेंस कंपनियों के कार्यालयों और कर्मियों को लुटेरे निशाना बना रहे हैं। पुलिस व फाइनेंस कंपनियां खुद की सुरक्षा में नाकाम साबित हो रही हैं। यही वजह है कि गत दिवस लुटेरों ने देर रात फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में दाखिल होकर गन प्वाइंट पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


लुटेरे साढ़े पांच लाख से भी अधिक की राशि लूटकर फरार हो गए। थाना जंडियाला गुरु की पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले अभी गंडोत्रा निवासी गांव नरेश मेहरा जिला पठानकोट ने पुलिस को बताया है कि वह फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड जंडियाला गुरु में बतौर असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर काम करता है। 
विज्ञापन


गत दिवस रात करीब सवा 11 बजे का समय था। ब्रांच के कार्यालय में बैठकर अपने साथी सनवीर सिंह और धर्मेंद्र सिंह निवासी मलोट जिला मुक्तसर के साथ मिलकर कैश गिन रहा था। उस वक्त ब्रांच के अन्य कर्मचारी सो रहे थे। इसी दौरान दीवार फांद कर तीन लुटेरे ब्रांच के अंदर दाखिल हुए। सभी लुटेरों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो युवक अंदर आए व एक मेन गेट के पास खड़ा रहा। अंदर आने वाले दोनों युवकों के पास पिस्तौल थी। लुटेरों ने गोली मारने की धमकी दी। कैश गिन रहे सभी लोगों को एक तरफ खड़ा कर दिया। लुटेरों ने वहां से 5,57,842 रुपये लूटे। जाते समय कंपनी के तीन मोबाइल फोन और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़ कर ले गए। सूचना मिलने पर अमृतसर देहात की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की और केस दर्जकर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed