फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   road accident bus driver dead batala gurdaspur

मिन्नी बस और ट्रेक्टर ट्राली की भिंडत में घायल हुए बस चालक की मौत

Mon, 30 Sep 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
road accident bus driver dead batala gurdaspur
स्कूल की मिनी बस में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में बस चालक बुरी तरह से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे फतेहगढ़ चूड़ियां के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार को बस चालक की मौत हो गई। पुलिस थाना घन्नियां के बांगर ने आरोपी ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के वक्त बस में कोई छात्र नहीं था।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत धरमिंदर सिंह निवासी जांगला ने बताया कि सुखराज सिंह (35) निवासी गांव काला अफगाना उसका जीजा लगता था। वह एक स्कूल की मिनी बस चलाता था। रविवार की देर शाम को वह बस पर गांव काला अफगाना की तरफ आ रहा था। इसी दौरान करीब साढ़े सात बजे रेत से लगी ट्रैक्टर-ट्राली ने बस में मार दी। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई और बस को चला रहा सुखराज सिंहघायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौका काकर ट्राली चालक फरार हो गया। घायल सुखराज सिंह को फतेहगढ़ चूड़ियां के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सुखराज सिंह की सोमवार को मौत हो गई। थाना घन्नियां के बांगर के एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक जगतार सिंह निवासी गांव तेड़ा खुर्द जिला अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ट्राली चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed