{"_id":"619e645292f8ed20eb38adad","slug":"revenue-and-office-work-stalled-due-to-the-strike-of-tehsildars-amritsar-news-pkl4339981178","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदारों की हड़ताल से रेवेन्यू और दफ्तरों का काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदारों की हड़ताल से रेवेन्यू और दफ्तरों का काम ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। महिलपुर के नायब तहसीलदार संदीप कुमार को 22 नवंबर को विजिलेंस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ बुधवार को पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों (तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों) ने मोर्चा खोल दिया। रेवेन्यू अधिकारियों ने क्लेरिकल स्टाफ और पटवारियों के साथ सरकार की इस कार्रवाई के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी।
पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गुरदेव सिंह धम्म के आह्वान के बाद राज्य के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार 26 नवंबर तक सामूहिक छुट्टी पर चले गए। तहसील-1, तहसील-2 और तहसील-3 के तहसीलदारों ने इस बाबत जिला के डीसी से स्टेशन छोड़ने की इजाजत मांगी है। डीसी आफिस एसोसिएशन का क्लेरिकल स्टाफ और पटवारियों ने भी रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों की हड़ताल का समर्थन देते हुए दफ्तरों में काम ठप कर दिया।
रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान गुरदेव सिंह धम्म ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लैंड रेवेन्यू मंत्री और लैंड चीफ रेवेन्यू सेेक्रेटरी और विजिलेंस के चीफ सेक्रेटरी के समक्ष उठाया है। तहसीलदार मनजीत सिंह और सब-रजिस्ट्रार परमप्रीत सिंह गोराया ने बताया कि प्रदेश इकाई के अगले आदेशों तक जिला के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर रहेंगे। पटवार यूनियन के महासचिव हरपाल सिंह ने कहा कि रेवेन्यू ऑफिसर्स की हड़ताल के समर्थन में जिला में पटवारियों ने काम ठप कर दिया है। हालांकि इससे लोगों को मुश्किलें पेश आएंगी, लेकिन यह उनकी मजबूरी है।