फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Revealed: Terrorist Rinda taking shelter in Pakistan was trapping youth through social media

खुलासा : पाक में शरण लेकर बैठा आतंकी रिंदा सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को फंसा रहा

Wed, 12 Jun 2024 10:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Revealed: Terrorist Rinda taking shelter in Pakistan was trapping youth through social media
रिंदा के पकड़े गए स्थानीय एजेंटों ने किए सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष कई खुलासे
विज्ञापन

पंजाब में दोबारा मजबूत कर रहा अपना नारको टेरोरिज्म व आतंकी गतिविधियां
गैंगस्टरों को पाकिस्तान से हथियार सप्लाई करवा रहा है रिंदा
संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। पाकिस्तान में बैठकर पाक की कुख्यात एजेंसी आईएसआई के इशारों पर भारत में आतंकवाद व नारको टेरोरिज्म फैलाने वाले आतंकवादी हरविंदर रिंदा के पकड़े गए दो साथियों ने कई हैरानीजनक खुलासे किए हैं। रिंदा के पकड़े साथियों से सुरक्षा एजेंसियों को मिली जानकारी के बाद पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

सिटी पुलिस ने विदेश में बैठे कुख्यात आतंकवादी रिंदा के इशारे पर काम करने वाले दो लोगों सतबीर सिंह निवासी गांव तलवंडी राय दादू तहसील अजनाला अमृतसर और कारण दीप सिंह निवासी गांव जलाल उस्मा कस्बा मेहता को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से विदेशी पिस्टल, कारतूस और फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की गई। आरोपियों पर रंगदारी मांगने, शराब के ठेकों पर फायरिंग करने, आग लगाने और किडनैपिंग के आरोप में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों की ओर से की गई पूछताछ के दौरान सामने आया है कि पंजाब में आतंकवादी व नारको टेरोरिज्म के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए वह रिंदा के इशारों पर काम कर रहे हैं। नए संपर्क सूत्र तैयार करने व युवाओं को नेटवर्क के साथ जोड़ने के लिए वह सोशल मीडिया साइटों का भी सहारा ले रहे हैं। पकड़े रिंदा के साथियों से सामने आया है कि वह रिंदा के माध्यम से पाक तस्करों से हथियार और नशीले पदार्थ मंगवाते थे और उनको पंजाब के अलग-अलग जिलों व अन्य राज्यों को भी सप्लाई करते थे। करीब दस दिन पहले उनकी ओर से पाकिस्तान से चार पिस्टल भी मंगवाए थे। कुछ दिन पहले ही आरोपी सतबीर सिंह ने गन पॉइंट पर अजनाला में एक युवक को किडनैप भी किया था। रिंदा के कहने पर ही यह लोग अमृतसर में शराब के ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने का रैकेट चला रहे थे। पिछले कुछ माह से शराब के ठेकेदारों को धमकी भरे फोन कर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी थी। ठेकेदारों को डराने और धमकाने के लिए उनके ठेके के बाहर फायरिंग की गई थी और आग भी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में यह भी सामने आया है कि रिंदा आतंकवादी माड्यूल्स ही नहीं तैयार करता बल्कि पंजाब व अन्य राज्यों के गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने का भी बड़ा कारोबार कर रहा है। रिंदा गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने के साथ-साथ अपने आतंकी टारगेट को हासिल करने के लिए उनका उपयोग करता है। वर्ष 2022 में मोहाली के इंटेलिजेंसी हेड क्वार्टर पर ग्रेनेड से हुए हमले में भी रिंदा का हाथ सामने आया था। पाकिस्तान में पनाह लेकर बैठा रिंदा आईएसआई के इशारों पर भारत व खासकर पंजाब में दोबारा आतंकी नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहा है और अपने पंजाब में मौजूद एजेंटों के माध्यम से नए युवाओं को नेटवर्क के साथ जोड़ रहा है। रिंदा अपने स्थानीय संपर्क सूत्रों के माध्यम से सोशल मीडिया साइटों पर युवाओं को गुमराह करके अपने साथ जोड़ता है और उनको बाद में लालच देकर अपने टारगेेट पूरे करता है। इसके लिए उसने अपने स्थानीय एजेंटों को नए-नए युवाओं के चेहरे ढूूूंढ़कर उनको नेटवर्क में साथ जोड़ने का लक्ष्य दिया हुआ है। पकड़े आरोपियों से पूछताछ के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने रिंदा के पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, वेस्ट बंगाल में फैले नेटवर्क को तोड़ने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed