फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Retired inspector accused robbing cash and gold

रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने लगाया नकदी और सोना लूटने का आरोप

Thu, 17 Dec 2020 11:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Retired inspector accused robbing cash and gold
गुरदासपुर। बाटा चौक पक दीवाली से एक दिन पहले की रात पंजाब पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने पांच लोगों पर छह लाख रुपये और पांच तोले सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी दंपती समेत तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में अशोक कुमार निवासी गीता भवन रोड गुरदासपुर ने बताया कि 13 नवंबर को वह अपनी स्कूटर पर बाजार में सोना खरीदने के लिए गया था। उसके स्कूटर की डिग्गी में छह लाख रुपये थे। बाजार में अधिक भीड़ होने के चलते वह घर लौट रहा था। इसी दौरान फोन आने पर वह बाटा चौक स्थित चर्च के पास रुक गया। उस समय रात के करीब दस बजे थे। वहीं उसके पास प्रताप सिंह ौर उसकी पत्नी कुलजीत कौर निवासी उप्पल, मास्टर चोजी निवासी बाजवा कालोनी व दो अज्ञात लोग खड़े थे। प्रताप सिंह ने उसे डरा धमका कर उसकी स्कूटर से चाबी निकाल ली और डिग्गी में रखे छह लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी उसे धमकियां देते हुए उसके गले में पड़ी पांच तोले की चेन छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इस संबंधी थाना प्रभारी जबरजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर तीन नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में पहले दोनो पक्षों में सुलह हो रही थी। शिकायतकर्ता की ओर से घटना का समय रात दस बजे का समय बताया गया है औरा लूट करने वालों को शिकायतकर्ता जानते थे। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed