फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   red corner notice issued for gangster preet seenkh who is staying in canada

कनाडा रह रहे गैंगस्टर लखबीर की गिरफ्तारी के लिए रेड कार्नर नोटिस जारी

Sat, 19 Jun 2021 08:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
red corner notice issued for gangster  preet seenkh  who is staying in  canada
तरनतारन। पट्टी के नदोहर चौक में पिछली 27 मई की सुबह गैंगस्टर प्रीत सेखों द्वारा अमनदीप सिंह उर्फ फौजी और प्रभदीप सिंह उर्फ पूर्ण की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा निवासी हरिके पत्तन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया है। अब इंटरपोल की मदद से कनाडा बैठे लंडा को दबोचने का रास्ता आसान हो गया है।
विज्ञापन

थाना सिटी पट्टी में दर्ज हत्या के मामले में एसएसपी ध्रुमन एच निबाले ने एसपी गुरबाज सिंह, डीएसपी कमलजीत सिंह औलख, सीआईए स्टाफ इंचार्ज बलविदर सिंह आधारित स्पेशल इंवस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों में पट्टी निवासी मलकीत सिंह उर्फ लड्डू, हरिके पत्तन निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा, गांव गहरी निवासी भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा, मानोचाहल निवासी मनप्रीत सिंह मन्ना के अलावा राजविंदर सिंह राज और गैंगस्टर प्रीत सेखों के भाई जसविंदर सिंह उर्फ हैप्पी शामिल हैं।
विज्ञापन

पट्टी में हुए हत्याकांड की तफ्तीश के दौरान सामने आया कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके ने 20 लाख की सुपारी दे कर गैंगस्टर प्रीत सेखों के माध्यम से इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले बाकायदा छह लाख रुपये की हवाला राशि भी भेजी गई थी। तफ्तीश में यह भी सामने आया है कि कनाडा बैठे लखबीर सिंह उर्फ लंडा अभी भी फिरौती लेकर हत्याएं, लूटपाट, अपहरण और ड्रग रैकेट चला रहा है। एसएसपी ध्रुमन एच निबाले ने बताया कि गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा को कनाडा से गिरफ्तार करने लिए इंटरपोल की मदद से रेड कार्नर नोटिस जारी करवा दिया गया है, जिसके माध्यम से लंडा को कनाडा से गिरफ्तार करके पंजाब लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीत सेखों के ठिकानों पर दबिश दे रही है पुलिस
एसएसपी ध्रुमन एच निबाले ने बताया कि गैंगस्टर प्रीत सेखों ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद कई स्थानों पर पनाह ली। इस संबंध में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। तफ्तीश के दौरान पुलिस को वह गाड़ी भी बरामद हो गई थी, जिसमें घायल शेरा को डालकर अस्पताल ले जाया गया था। यह गाड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद दस दिनों तक कहां रखी गई थी, इसकी जांच की जा रही है। एसएसपी निबाले ने बताया कि गैंगस्टर प्रीत सेखों के कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed