{"_id":"687a65d67d9d923724025fe4","slug":"ranjit-singhs-body-reached-india-from-dubai-two-weeks-after-his-death-amritsar-news-c-59-1-asr1001-113241-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: मौत के दो हफ्ते बाद दुबई से भारत पहुंचा रणजीत सिंह का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: मौत के दो हफ्ते बाद दुबई से भारत पहुंचा रणजीत सिंह का शव
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बटाला के निकटवर्ती गांव गिल मंझ निवासी 40 वर्षीय रणजीत सिंह का शव शुक्रवार को दुबई से अमृतसर लाया गया। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट की एंबुलेंस सेवा से शव उसके गांव भेजा गया।
सरबत का भला ट्रस्ट से डाॅ. एसपी सिंह ओबरॉय ने बताया कि रणजीत सिंह अपने परिवार के अच्छे भविष्य के लिए करीब चार वर्षों से दुबई में मेहनत कर रहा था। उसके परिवार मुताबिक गत 4 जुलाई को अचानक हृदयगति रुकने के कारण रंजीत सिंह का निधन हो गया था।
डाॅ. ओबराय के मुताबिक रणजीत सिंह का शव भेजने सहित अन्य खर्च कंपनी ने किया है। ट्रस्ट की गुरदासपुर जिला टीम की तरफ से परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में अवगत करवाया जाएगा। इसके बाद मृतक की पत्नी को जरूरत के मुताबिक मासिक पेंशन दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि डाॅ. ओबरॉय की कोशिशों से अब तक 418 के करीब युवाओं के शव दुबई से उनके परिजनों तक पहुंचाए जा चुके हैं। इस मौके पर एयरपोर्ट पर मृतक रणजीत सिंह के परिवार के लोगों में संतोख सिंह, गुरप्रीत सिंह, भाई मनविंदर सिंह, सरपंच सुखदीप सिंह, कुलवंत सिंह, ट्रस्ट के पंजाब अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह हेर व जिलाध्यक्ष शीशपाल सिंह लाडी आदि मौजूद थे।