फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   rain, pathankot rain, water flood in pathankot, pathankot, amritsar

पठानकोट में मूसलाधार बारिश से कई इलाके जलमग्न

Mon, 27 Jun 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 27 Jun 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
rain, pathankot rain, water flood in pathankot, pathankot, amritsar
पठानकोट के वार्ड नंबर 11 में जलभराव की समस्या के बारे में जानकारी देते निवासी। - फोटो : amarujala
रविवार की रात हुए मूसलाधार बारिश ने शहर के कई क्षेत्रों को जलमग्न कर दिया। कई मोहल्लों में पानी घरों में घुस गया। तालाब में तब्दील हुई सड़कों के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। शहर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से गुहार लगाई है कि ड्रेनेज व सीवरेज प्रणाली का उचित प्रबंध किया जाए। 
विज्ञापन


शहर के वार्ड नंबर 11 की टीचर कालोनी, वार्ड 35 के बजरी कंपनी, सिविल अस्पताल, मोहल्ला साहिबजादा, डल्हौजी रोड, काली माता मंदिर रोड, ढांगू रोड, वार्ड 13, काठ वाला पुल के समीप आदि जगहों पर जलभराव से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


टीचर कालोनी निवासी अनीता, सीमा, कमलेश, प्रीतो, कमला, हैप्पी, देवो, जगदीश, जीनू आदि ने बताया कि बारिश में नाला ऑवरफ्लो हो जाता है, जिससे पानी उनके घरों में तीन फीट तक भर जाता है। बरसात में यह समस्या हर वर्ष सामने आती है। गुहार लगाने के बाद भी निगम ने इसका कोई हल नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मोहल्ला बजरी कंपनी के निवासी जनक राज, कीमती लाल, सोनी, दीपक, अजय, कांता देवी, राजकिरण, गीता, राकेश आदि ने बताया कि बरसात के  मौसम में गलियों में पानी जमा होने की समस्या बेहद पुरानी है। गलियों में पानी एकत्र होने के कारण घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। इन्होंने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का हल नहीं किया गया तो वह उग्र प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। 


सिविल अस्पताल पठानकोट के मुख्य द्वार पर पानी के जमा होने से मरीजों व उनके परिजनों को अस्पताल में आने-जाने में बेहद परेशानी हुई। यही नहीं शहर के कई अन्य क्षेत्रों में पानी जमा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती दिखी। मेयर अनिल वासुदेवा से नगर निगम समस्या को लेकर गंभीर है। जल्द ही निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान ढूंढा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed