{"_id":"576aba7b4f1c1b5964b488fd","slug":"rain-pathankot-rain-three-hours-raining-in-pathankot-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में तीन घंटे की बारिश से शहर जलमग्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में तीन घंटे की बारिश से शहर जलमग्न
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 22 Jun 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट के काली माता मंदिर रोड पर एकत्रित बारिश का पानी।
- फोटो : amarujala
प्री-मानसून ने बुधवार को नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। आज सुबह हुई तीन घंटे की बरसात से शहर जलमग्न हो गया। सीवरेज व्यवस्था सुचारु नहीं होने से सड़कों और गलियों में दो-दो फुट पानी एकत्र हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। मेयर कहते है समस्या का पता लग गया है। जल्द इस पर ध्यान दिया जाएगा।
नगर निगम की अेार से कहा जा रहा है कि शहर की सीवरेज व्यवस्था में सुधार कर दिया गया है। इस बार बरसात में सीवरेज की समस्या नहीं आएगी। लेकिन बुधवार को प्री-मानसून से इस दावे की पोल खोल दी। सुबह करीब 10 बजे से लेकर बाद दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे बारिश हुई।
इससे काली माता मंदिर रोड, डलहौजी, ढागू रोड की सड़कों पर इतना पानी भर गया कि वाहन सवारों के अलावा पैदल जाने वालों को भारी समस्या आई। वहीं प्रीत नगर, टीचर कालोनी, गोपीपुर, आनंदपुर, काजीपुर में बारिश के जलभराव के बाद पानी लोगों के घरों मे घुसने लगा। इससे निगम की सीवरेज व्यवस्था चरमराई स्थिति सामने आ गई।
विज्ञापन
इस संबंध जब मेयर अनिल वासुदेवा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारी ओर से सीवरेज व्यवस्था को सुचारु किया गया था। उन्होंने कहा लोगों ने ही समस्या को खुद बढ़ाया जा रहा है। लोग खुले में खाली बोतलें व पालिथीन फेंक देते हैं, जिससे सीवरेज ब्लाक हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्री-मानसून से हमें समस्या का पता चल गया है। जल्द ही समस्या का हल किया जाएगा।