फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Quarantine center in gurdwara of pakistan, harmandir sahib

कोरोना वायरसः पाकिस्तान में गुरुद्वारा तंबू साहिब का यात्री निवास बना क्वारंटीन केंद्र, खुला है स्वर्ण मंदिर

Thu, 26 Mar 2020 11:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अशोक नीर, अमृतसर
अशोक नीर, अमृतसर Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 26 Mar 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Quarantine center in gurdwara of pakistan, harmandir sahib
पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री ननकाना साहिब के पास स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा तंबू साहिब के यात्री निवास को क्वारंटीन केंद्र में तबदील कर दिया है। ऐसा करने वाला यह पहला गुरुद्वारा बन गया है। पाकिस्तान सिख संगत के अनुसार यदि जरूरत पड़ी तो गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के यात्री निवास को भी आईसोलेशन वार्ड या क्वारंटीन केंद्र में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब के इस यात्री निवास में 160 कमरे हैं। जिनमें 600 से अधिक मरीजों के लिए व्यवस्था की गई है। गुरुद्वारा साहिब में हर कमरे में दो-दो बेड का इंतजाम कर दिया गया है। हर कमरे में वाशरूम के साथ-साथ बाकी भी सभी प्रबंध हैं। यहां मरीजों के लिए खाने-पीने का भी प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन


श्री ननकाना साहिब के प्रशासन ने स्थानीय सिख संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल के एक हिस्से का भी प्रयोग जरूरत पड़ने पर किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने इस यात्री निवास का निरीक्षण किया। इस अवसर पर खालिस्तानी समर्थक गोपाल चावला भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने तीन दिन पहले दुनिया भर की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों को निर्देश दिए थे कि कोरोना वायरस के पीड़ित मरीजों के लिए गुरुद्वारा साहिबान की सरायों में क्वारंटीन केंद्र के स्थापना की जाए।

श्री हरमंदिर साहिब में दर्शनों पर रोक नहीं

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह ने स्पष्ट किया है कि श्री हरमंदिर साहिब के दर्शनों के लिए आने वाली संगत पर कोई भी रोक नहीं लगाई गई है। श्री हरमंदिर साहिब के दर सभी संगत के लिए खुले हैं। कुछ चैनलों द्वारा श्री हरमंदिर साहिब में दर्शन करने पर रोक लगाए जाने के समाचार प्रसारित करने पर डॉ. रूप सिंह ने कहा कि ऐसे समाचार आधारहीन हैं।  

उन्होंने कहा कि एसजीपीसी और सचखंड के प्रबंधकों द्वारा सेहत विभाग के निर्देशों के अनुसार कोरोना वायरस से बचाव के लिए संगत को जागरूक किया जा रहा है। आने वाले श्रद्धालुओं के हाथ सैनिटाइज करवाए जा रहे हैं। लंगर छकाते समय हर एहतियात लागू की गई है। हालांकि कर्फ्यू के कारण संगत की आमद कम जरूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed